इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों अभिनेताओं की मौत के बीच दिखा यह अजब संयोग

एक दिन पहले इरफान खान और आज ऋषि कपूर, हिंदी सिनेमा के ये दो बड़े सितारे दुनिया को अलविदा कह गए। इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों ही अपने जीवन में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे थे। दोनों की मौत महज 24 घंटे के अंतराल में हुई है। यह महज एक संयोग है कि बीमारी से लेकर मौत तक दोनों कलाकारों के बीच एक समानताएं देखी गई। यही नहीं दोनों ने ही काफी लंबे समय तक विदेश में जाकर बीमारी का इलाज कराया था।

Actor Rishi Kapoor died at the age of 67
कैंसर का इलाज करवाकर दोनों 2019 में लौटे थे भारत

दोनों कलाकारों ने साल 2018 में विदेश जाकर कैंसर का इलाज कराया था। इरफान खान लंदन से इलाज करवा कर फरवरी 2019 में भारत वापस लौटे थे। वही ऋषि कपूर अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर सितंबर 2019 में वापस लौटे थे। इरफान ने तो भारत वापस आकर फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की थी। वही ऋषि कपूर अंतिम बार फिल्म ‘द बॉडी’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आये थे। दोनों ही हिंदी सिनेमा के बेहद उम्दा कलाकार थे।

Irfan Khan used to play cricket before appearing in films. Was selected in this big tournament
कोरोना संकट के बीच हुआ दोनों कलाकारों का निधन

67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वही 54 वर्षीय इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दे ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नाम के कैंसर से पीड़ित थे। वही इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। दोनों कलाकारों का निधन लगातार दो दिनों में हुआ है, वो भी ऐसे समय में जब देश कोरोना संकट से जूझ रहा है।


यह भी पढ़े:

दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे रोमांचित

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स