फिल्मों में आने से पहले क्रिकेट खेला करते थे इरफान खान, इस बड़े टूर्नामेंट में हो गया था चयन

हिंदी सिने इंडस्ट्री ने आज अपने एक बेहतरीन कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया। जिसका नाम है इरफान खान। चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए मशहूर रहे इरफान ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में द लंचबॉक्स, लाइफ ऑफ पाइ, हिंदी मीडियम, स्लमडॉग मिलेनियर, पीकू, पान सिंह तोमर, हैदर, मकबूल, हासिल जैसे कई नाम शामिल है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी इरफान ने अपने अभिनय के झंडे गाड़े।

Irfan Khan used to play cricket before appearing in films.
क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे इरफान

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं इरफान क्रिकेट के भी शौकीन रहे है। फिल्मों में आने से पहले इरफान खान एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह अपने इस सपने को पूरा करने की तरफ अग्रसर थे, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उनका यह सपना टूट गया। साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने बताया था कि वह क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे। फिर भी वह बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी पसंद करते थे। उनके कप्तान को उनकी गेंदबाजी भाती थी।

Hollywood actor Tom Hanks said, Irrfan Khan's eyes also act
कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट में खेलने के लिए हुआ चयन

इरफान बताते है कि कप्तान के कहने पर वह प्रोफेशनल गेंदबाज बन गए। उन्हें नहीं पता कैसे लेकिन जब कप्तान उन्हें अच्छी गेंद फेंकने के लिए कहते थे तो उन्हें विकेट मिल भी जाता था। इरफान बताते है कि उनकी इस क्रिकेट प्रतिभा के कारण उन्हें कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट में खेलने के लिए चुन लिया गया था। इस टूर्नामेंट में 23 साल से कम उम्र के क्रिकेटर हिस्सा ले रहे थे। लेकिन उनके घर की स्तिथि ठीक नहीं थी इसलिए उन्हें झूठ बोलकर खेलने जाना पड़ता था।

Hollywood actor Tom Hanks said, Irrfan Khan's eyes also act
पैसों की तंगी की वजह से टूटा क्रिकेटर बनने का सपना

अभिनेता के मुताबिक उन्हें सीके नायडू टूर्नामेंट में खेलने के लिए अजमेर जाना था। जिसके लिए उन्हें जयपुर से अजमेर की यात्रा के लिए 200-250 रुपये की आवश्यकता थी। वह पैसे की व्यवस्था करने में असमर्थ रहे और उनका सपना वही धरा रह गया। इरफान का कहना था कि उस दिन के बाद वह अच्छी तरह समझ गए थे कि वह क्रिकेट के प्रोफेशन में आगे नहीं बढ़ सकते। इसके बाद उन्होंने अपने मन से क्रिकेट खेलने का विचार हमेशा के लिए त्याग दिया।


यह भी पढ़े:
मुस्लिम होने के बावजूद शाकाहारी थे एक्टर इरफान खान, ब्राह्मण कहकर चिढ़ाया करते थे पिता

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो