इमरान खान की जिंदगी के छिपे हुए वो राज, जिन्हें जानकर क्रिकेट प्रशंसक हो सकते है हैरान

इमरान खान ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इमरान खान अपने समय के दिग्गज गेंदबाज रहे है। न सिर्फ अपने खेल से बल्कि वह विवादों की वजह से भी अक्सर चर्चाओं में बने रहे। भले ही आज वह अपने देश के प्रधानमंत्री है, लेकिन बतौर क्रिकेटर उनकी छवि अग्रेसिव प्लेयर के रूप में थी। महिलाओं में उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता थी। रंगीन मिजाज के इमरान का कई बड़ी महिलाओं के साथ अफेयर भी चर्चा में रहा।

Secrets that shocked the life of Imran Khan
ड्रग्स का सेवन करने का लगा आरोप

सन 1987 में उनके हमवतन खिलाड़ी कासिम उमर ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने यह कहकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी कि पाकिस्तान टीम के कई क्रिकेटर मादक पदार्थों का सेवन करते है और देर रात तक शराब की महफिल सजाते है। यही नहीं कासिम उमर ने सभी को हैरान कर दिया यह कहकर कि वह इमरान खान को खुद ड्रग्स उपलब्ध कराते रहे है। उमर के इस बयान के बाद पाक बोर्ड द्वारा मामले की जांच हुई और इसे रफा-दफा कर दिया।

Secrets that shocked the life of Imran Khan
यूनिस ने लगाया था अय्याश होने का आरोप

इसी प्रकार एक बार फिर हमवतन खिलाड़ी यूनिस अहमद ने इमरान खान पर अय्याश होने का आरोप लगाया। यूनिस का कहना था कि कोलकाता में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद इमरान अपनी दो परिचित लड़कियों के साथ ड्रग्स पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी के लिए उन्हें भी निमंत्रण दिया गया था। यूनिस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इमरान को पार्टी में एक व्यक्ति ने सिगरेट भी दी थी और सब जानते थे कि इमरान सिगरेट का सेवन नहीं करते है।

Secrets that shocked the life of Imran Khan
लड़कियों के साथ अवैध संबंध का आरोप

यूनिस का कहना था कि जो सिगरेट इमरान को दी गई थी, वह सामान्य से बड़ी और लंबी थी। उसमें तंबाकू की भरावट में भी काफी ढीलापन नजर आ रहा था। यही नहीं इसी सीरीज के दौरान इमरान ने बैंगलोर के एक होटल में ड्रग्स लिया था। यूनिस के मुताबिक उस पार्टी में उन्हें इमरान के कई लड़कियों के साथ संबंध होने का पता चला था। यह पहली बार नहीं था इमरान के ऊपर उन्ही के देश के कई खिलाड़ी अड़ियल और अभद्रता करने का आरोप मड़ चुके है।


यह भी पढ़े:
100 से अधिक ODI मैच खेलने वाले पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज उपुल चंदना चला रहे खुद का स्पोर्ट्स स्टोर

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो