कभी नहीं भूल पायेगा बांग्लादेश 30 अप्रैल का दिन, जब समुद्री तूफान ने मचाया था महाविनाश

बांग्लादेश के इतिहास में 30 अप्रैल कभी नहीं भूल पाने वाला दिन है। 30 अप्रैल के दिन बांग्लादेश में ‘2बी’ नाम के विनाशकारी तूफान ने तबाही मचाई थी। जिसमें लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बांग्लादेश के लिए 29 अप्रैल 1991 की रात किसी कयामत से कम नहीं थी। यह बंगाल की खाड़ी से उठने वाला समुद्री तूफान था जिसने बांग्लादेश के चटगांव जिले में महाविनाश को अंजाम दिया। इस तबाही में लाखों लोग मर गए और असंख्य लोग बेघर हो गए।

On April 30, a storm in Bangladesh created a catastrophe
करीब 1.38 लाख लोगों की हुई मौत

इस समुद्री तूफान में 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। जिसकी वजह से करीब 15 फीट की ऊंचाई तक पानी की लहरें मकानों और बस्तियों को तबाह करती चली गई। देखते ही देखते पूरा चटगांव पानी में बह गया। सब कुछ नष्ट हो चुका था। तबाही का आलम ऐसा था जिसमें न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि बच्चे, युवा कोई भी अपनी जान बचा ना सका। जो बच गए वो हर तरीके से तबाह हो चुके थे। इस तबाही में करीब 1.38 लाख मौतें दर्ज की गई थी।

On April 30, a storm in Bangladesh created a catastrophe
बांग्लादेश को उबरने में लगे कई साल

भारत के पडोसी देश बांग्लादेश के लिए यह तूफान किसी बर्बादी से कम नहीं था। इस तबाही से बांग्लादेश को उबरने में कई साल लग गए। लाखों लोग बेघर हो गए, उन्हें सरकार द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया। बांग्लादेश को इस तबाही से बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। यही नहीं बांग्लादेश की नौसेना और वायुसेना को इस आपदा में काफी क्षति पहुंची। लेकिन ईश्वर के घर देर है अंधेर नहीं, बांग्लादेश हारा नहीं और फिर खड़ा हुआ।

On April 30, a storm in Bangladesh created a catastrophe


यह भी पढ़े:
Earth Day Special: पृथ्वी को बचाने के लिए जीवन में इन 5 बातों का जरूर करें अनुसरण

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो