जब धोनी ने पाकिस्तानी मॉडल को अपने पास बैठाकर रिलेक्स करने को कहा, जानिए क्या है वो दिलचस्प किस्सा
महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट जगत में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने क्रिकेट के मैदान में और उससे बाहर हमेशा अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की है। यही वजह है कि इस दुनिया में धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। धोनी के वीआईपी प्रशंसकों में एक बेहद खूबसूरत मॉडल का नाम भी शामिल है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस मॉडल मथिरा मोहम्मद की, जोकि धोनी की बड़ी प्रशंसक है। मथिरा ने जाहिर की पाक क्रिकेटरों से मिलने की इच्छा दरअसल मथिरा मोहम्मद की धोनी के प्रति दीवानगी की वजह कुछ और ही है, जिसे जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। बात उस समय की है जब टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी। इस दौरान दोनों देशों की टीमें जिस होटल में रुकी हुई थी, इसी होटल में मथिरा भी ठहरी थी। पाकिस्तानी होने के नाते मथिरा अपने देश के क्रिकेटर्स से मिलने की इच्छुक थी। इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से मिलने का अपनी तरफ से खूब जतन किया। पाक क्रिकेटरों के भड़कने पर आहत हो गई थी मथिरा एक इंटरव्यू के दौरान मथिरा ने बताया कि, वह उस होटल में डिनर कर रही थी जब दोनों टीम...