जब धोनी ने पाकिस्तानी मॉडल को अपने पास बैठाकर रिलेक्स करने को कहा, जानिए क्या है वो दिलचस्प किस्सा



महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट जगत में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने क्रिकेट के मैदान में और उससे बाहर हमेशा अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की है। यही वजह है कि इस दुनिया में धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। धोनी के वीआईपी प्रशंसकों में एक बेहद खूबसूरत मॉडल का नाम भी शामिल है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस मॉडल मथिरा मोहम्मद की, जोकि धोनी की बड़ी प्रशंसक है।



मथिरा ने जाहिर की पाक क्रिकेटरों से मिलने की इच्छा 

दरअसल मथिरा मोहम्मद की धोनी के प्रति दीवानगी की वजह कुछ और ही है, जिसे जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। बात उस समय की है जब टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी। इस दौरान दोनों देशों की टीमें जिस होटल में रुकी हुई थी, इसी होटल में मथिरा भी ठहरी थी। पाकिस्तानी होने के नाते मथिरा अपने देश के क्रिकेटर्स से मिलने की इच्छुक थी। इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से मिलने का अपनी तरफ से खूब जतन किया।

पाक क्रिकेटरों के भड़कने पर आहत हो गई थी मथिरा 

एक इंटरव्यू के दौरान मथिरा ने बताया कि, वह उस होटल में डिनर कर रही थी जब दोनों टीमों के क्रिकेटर्स वहां पहुंचे थे। ऐसे में वह खुद को उनसे मिलने को रोक नहीं सकी और ऑटोग्राफ लेने पहुँच गई। मथिरा बताती है कि, कई पाक क्रिकेटरों ने तो उन्हें ऑटोग्राफ दे दिए लेकिन कुछ खिलाड़ी उन पर भड़क गए। इस दौरान कुछ क्रिकेटरों ने उन्हें फटकारा और डिस्टर्ब ना करने को कहा। यही नहीं कुछ क्रिकेटरों ने उन्हें बाहर का दरवाजा तक दिखा दिया।



धोनी ने अपने पास बुलाकर रिलेक्स करने को कहा 

मथिरा के मुताबिक वह पाक क्रिकेटरों के व्यवहार से काफी आहत हुई थी। इसके बाद ऐसी अवस्था में देखकर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपने पास बुलाया और कहा कि वे भी क्रिकेटर है और यहां आकर अपनी कैप पर ऑटोग्राफ ले लो। मथिरा कहती है कि एमएस धोनी ने न सिर्फ उन्हें अपना ऑटोग्राफ दिया बल्कि अपने पास कुछ देर बैठाकर रिलेक्स करने को भी कहा। बस फिर क्या था इसी दिन से मथिरा ... धोनी की सादगी की मुरीद हो गई।



इंस्टाग्राम पर मौजूद है हॉट तस्वीरों का कलेक्शन 

खुद को धोनी की जबरा फैन मानने वाली मथिरा मोहम्मद काफी खूबसूरत और ग्लैमरस है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय मथिरा  अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें पोस्ट करती है, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद भी करते है। इंस्टाग्राम पर मथिरा की एक नहीं बल्कि सैंकड़ों फोटोज है, जिनमें उनकी हॉटनेस का अंदाजा साफ़ लगाया जा सकता है। यही नहीं उनका क्रिकेट प्रेम भी आपको इंस्टा पर मौजूद तस्वीरों से जाहिर हो जाएगा।



धोनी को मथिरा ने दी रिटायर ना होने की सलाह 

पाकिस्तानी मॉडल, डांसर, टेलीविज़न होस्टेस, गायिका और अभिनेत्री मथिरा की पाकिस्तान में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कई टेलीविजन शो होस्ट किये है और म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देती रहती हैं। विश्वकप के बाद जब धोनी के रिटायरमेंट के बारे में मीडिया में ख़बरें सातवे आसमान पर थी तो मथिरा ने धोनी के लिए ट्वीट कर और खेलते रहने का आग्रह भी किया था। हालांकि धोनी ने उनके ट्वीट पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी। Source

554 words 2,792 characters (Date: 31-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो