खुद का सफल बिज़नेस चलाती है इन स्टार क्रिकेटरों की पत्नियां, जो खूबसूरती में भी देती है सबको मात



क्रिकेट की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, सिर्फ स्टार क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि उनकी पत्नियां भी लाइमलाइट में रहती है। अधिकस्टार स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। इसके अलावा पति को चीयर करने स्टेडियम दीर्घा में नजर आती है। लेकिन क्या आप जानते है कई ऐसे क्रिकेटर्स भी है, जिनकी पत्नियां एक सफल बिज़नेसवूमेन भी है। आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में जानेंगे, जो मैदान पर ही नहीं बल्कि बिज़नेस में भी अपने पति को सपोर्ट कर रही है।



विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। वही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हिंदी सिने जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस है। अनुष्का को अक्सर विराट के साथ विदेशी दौरों पर और स्टेडियम में चीयर करते हुए देखा जाता है। इन सब से वक्त को मैनेज कर अनुष्का अपने एक्टिंग प्रोफेशन के साथ-साथ खुद के प्रोडक्शन हाउस को भी संभालती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ के बैनर तले अभी तक साल 2015 में ‘एनएच10’, 2017 में ‘फिल्लौरी’ और 2018 में ‘परी’ फिल्म बनाकर रिलीज की जा चुकी है।



महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी को आज भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और विकेटकीपर माना जाता है। अपने खेल के साथ-साथ निजी लाइफ के लिए चर्चा में रहने वाले धोनी की पत्नी साक्षी काफी खूबसूरत है। साक्षी को अक्सर स्टेडियम में और एमएस के साथ देखा जाता रहा है। साक्षी एक अच्छी गृहिणी होने के साथ-साथ एक अच्छी बिज़नेसवूमेन भी है। उन्होंने इसी साल जून महीने में  नई दिल्ली के बाहर एक इंटीरियर डिजाइन फर्म ‘इंस्टा डेकोर इंडिया’ लॉन्च किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि, साक्षी ने धोनी का रांची में 7-एकड़ में बने घर का इंटीरियर डिजाइन खुद किया था।



सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली के नाम से संभवतया सभी लोग परिचित होंगे। दोनों की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है। डोना गांगुली मशहूर क्लासिकल डांसर है और बंगाल में 'दीक्षा मंजरी' नाम से खुद की डांस एकेडमी संचालित करती है। ओडिसी डांसर डोना अपनी एकेडमी में भारत के सभी तरह के क्लासिकल डांस और संगीत का प्रशिक्षण देती है। करीब 2 हजार की क्षमता वाली इस एकेडमी में डांस के अलावा योगा, ड्राइंग, कराटे और तैराकी का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। स्टार क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद डोना गांगुली बेहद कम लाइमलाइट में रहना पसंद करती है।



मिशेल जॉनसन की पत्नी जेसिका ब्रातिच

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन के नाम से शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी अनजान होगा। मैदान पर अपनी रफ्तार के लिए मशहूर रहे मिशेल जॉनसन की पत्नी का नाम जेसिका ब्रातिच है, जोकि एक अच्छी और सफल बिज़नेसवूमेन भी है। वूमैन हैंडबैग और घड़ियों का सफल बिजनेस संचालित कर रही जेसिका कराटे की अच्छी खिलाड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, जेसिका साल 2006 में कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी है। Source

540 words 2,840 characters (Date: 27-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो