धोनी के लिए उम्र है सिर्फ एक नंबर, जानिये उनकी जबरदस्त फिटनेस का क्या है मजबूत फंडा



हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 15 वर्ष पूरे किये है। इतने लंबे समय तक क्रिकेट में सक्रिय एमएस धोनी पर बढ़ती उम्र का कोई असर दिखाई नहीं देता। 38 वर्ष के हो चुके एमएस धोनी इस उम्र में भी एकदम फिट और तंदरुस्त है। आज भी मैदान पर उनसे तेज धावक और उनसे फुर्तीला विकेटकीपर शायद ही कोई होगा। उनकी इस जबरदस्त फिटनेस का राज उनके द्वारा अपनाया जाने वाला संतुलित आहार और नियमित व्यायाम है।



रिटारमेंट की उम्र में लगातार क्रिकेट खेल रहे एमएस धोनी 

अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को लगभग सभी बड़े आईसीसी खिताब जिताने वाले धोनी को फैंस कैप्टन कूल भी कहते है। जिस उम्र में खिलाड़ी अपने खेल से रिटायर हो जाते है, उस उम्र में धोनी का खेलते रहना उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है। अपनी फिटनेस और डेडिकेशन से एमएस धोनी युवा क्रिकेटरों के लिए आइडल का काम कर रहे है। आज के इस लेख में हम धोनी की प्रेरणादायी फिटनेस प्रक्रिया और दिनचर्या पर एक नजर डालेंगे।



धोनी के मुताबिक हर किसी की लाइफ में जरुरी है बदलाव 

विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी के मुताबिक उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी था, जब वह खाने में जंक फूड खाना काफी पसंद करते थे। जंक फूड में मिल्क शेक चॉकलेट्स, बटर चिकन, नॉन आदि उनके फेवरेट्स फूड्स हुआ करते थे। लेकिन समय के साथ उन्हें इनके नुकसान दिखने लगे तो इसे बदलने का निश्चय किया। धोनी बताते है कि, उन्हें अहसास हुआ कि जंक फूड्स उनकी सेहत और करियर पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे है। जिसके बाद उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को पूरी तरह से बदलने का प्लान बनाया। नतीजा सबसे सामने है और धोनी फिटनेस और प्रदर्शन में सभी से आगे है।



नियमित तौर पर जिम में जाना बना धोनी का फिटनेस फंडा

एमएस धोनी को भविष्य की प्लानिंग बनाने में महारथ हासिल है। संभवतया यही वजह थी कि, धोनी समझ गए कि एक समय के पश्चात उनके शरीर पर उम्र का असर दिखने लगेगा। ऐसे में उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए जिम में जाकर वर्कआउट करना उचित समझा। धोनी ने इसे नियमित तौर पर अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया। जिम में जाकर आज भी धोनी अधिकतर समय व्यतीत करते है और वहां वेटलिफ्टिंग और एक्सरसाइज करते रहते है। समय रहते धोनी ने अपनी फिटनेस के लिए जिम जाने का जो निश्चय किया, उस का परिणाम आज हमारे सामने है। वही इस बात की गवाही धोनी की तस्वीरें भी देती है।



कैप्टन कूल के साबित किया उनके लिये उम्र सिर्फ एक नंबर 

आईपीएल 2011 के दौरान धोनी ने बताया था कि, वह सुबह उठकर नाश्ते से पहले रोइंग सेशन करते थे। उन्होंने अपने होटल रूम में भी रोइंग मशीन को लगवा लिया था ताकि वह अपने अभ्यास को मिस नहीं कर पाए। अनुशासित लाइफस्टाइल के लिए मशहूर धोनी प्रोटीन रिच डाइट फॉलो करते है। अपनी इस डाइट में धोनी चिकन, कबाब और प्रोटीन शेक का इस्तेमाल करते है। धोनी जानते थे कि यदि उन्हें अपनी जिंदगी में कुछ हासिल करना है तो उन्हें त्याग भी करने होंगे। आज इसी का परिणाम है कि वह उस मुकाम पर है, जिसे पाने के लिए हर कोई सिर्फ सपना देखता है। धोनी के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। Source

538 words 2,616 characters (Date: 26-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो