सहवाग ने 21 की उम्र में ही आरती को कर दिया था प्रपोज, जानिए उनकी लव लाइफ से जुड़े दिलचस्प राज



पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने समय के बेहद विस्फोटक बल्लेबाज रहे है। उनका बल्ला जब भी मैदान पर गरजता था तो खतरनाक से खतरनाक गेंदबाज भी उनके सामने पानी भरते नजर आता था। भले ही सहवाग बतौर खिलाड़ी अब मैदान पर दिखाई नहीं देते हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी अन्य क्रिकेटरों से काफी ज्यादा है। अपने खेल से सभी को मनोरंजित करने वाले सहवाग अब अपनी बातों से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़े रहते है।



खुद आगे बढ़कर सहवाग ने आरती को किया प्रपोज 

सहवाग सिर्फ खेल और बातों में ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी अक्सर चर्चा में रहते है। महज 7 साल की उम्र में सहवाग की आरती अहलावत से पहली मुलाकात हुई थी। समय के साथ-साथ दोनों की दोस्ती मजबूत होती चली गई और वह कब प्यार में तब्दील हो गई, किसी को पता ही नहीं चला। तकरीबन 14 साल की जान-पहचान के बाद सहवाग ने आरती को प्रपोज किया। उस समय सहवाग 21 साल के हो चुके थे।



दिग्गज बीजेपी नेता अरुण जेटली के घर हुआ विवाह 

आरती ने सहवाग का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को करीब 3 वर्षों तक डेट किया और 22 अप्रैल 2004 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और दिवंगत नेता अरुण जेटली के घर पर हुआ। इस कार्यक्रम में खेल, बॉलीवुड और राजनीती जगत के कई बड़े लोगों ने शिरकत की। हालांकि मीडिया को इस कार्यक्रम से काफी दूर रखा गया। यह विवाह हरियाणवी रीति-रिवाज से हुआ।



आरती की आंटी से हुआ सहवाग के कजिन का विवाह 

सहवाग और आरती के शादी के बाद दो बच्चे हुए, जिनका नाम आर्यवीर और वेदांत है। आर्यवीर का जन्म साल 2007 में हुआ और वेदांत का जन्म साल 2010 में हुआ। शादी के कई वर्षों बाद भी आरती और सहवाग की जोड़ी की खूबसूरती देखते ही बनती है। आप इस बात से अनजान होंगे कि, सहवाग के कजिन भाई का विवाह आरती की आंटी से हुआ था। उस समय सहवाग 7 वर्ष और आरती महज 5 साल की थी। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

ग्लैमर ही नहीं बल्कि बिज़नेस में भी अव्वल है आरती 

आरती अहलावत सहवाग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती है। इस दौरान वह पति सहवाग के साथ भी कई बार तस्वीरें पोस्ट करती है। उनकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम यूज़र्स द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। आरती काफी खूबसूरत और ग्लैमरस है, जोकि उनकी तस्वीरों में साफ झलकता है। आरती सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बल्कि बिज़नेस के क्षेत्र में भी अव्वल है। वह अपनी खुद की एग्रो-बेस्ड कंपनी संचालित करती है।



पार्टनर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का शिकार हुई आरती 

इसी साल (2019) जुलाई महीने में आरती ने अपने बिज़नेस पार्टनर्स के खिलाफ उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक कंपनी के अन्य पार्टनर्स ने उन्हें बिना बताये उनके जाली सिग्नेचर कर दूसरी फर्म बिल्डर कंपनी से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए का लोन लिया। आरती ने इस पूरे मामले पर पुलिस में केस भी दर्ज कराया था। फिलहाल आरती का यह केस कोर्ट में पेंडिंग है और इसका कोई फ़ाइनल फैसला सामने नहीं आया है।  Source

528 words 2,584 characters (Date: 31-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो