अधूरी रह गई इन मशहूर क्रिकेटरों की प्रेम कहानी, मीडिया की सुर्खियों में रहा था सभी का ब्रेकअप
क्रिकेटर्स सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते है। हम भी ना जाने कितने क्रिकेटर्स की प्रेमिकाओं और उनके रिलेशनशिप के बारे में सुन चुके है। प्यार को छिपाया नहीं जा सकता, शायद यही वजह है कि कुछ मशहूर क्रिकेटर्स अपने अफेयर को दुनिया की नजरों से बचा नहीं सके। यहां हम कुछ ऐसे ही क्रिकेटरों की अधूरी लव स्टोरी की चर्चा करेंगे जिनके रिश्तों ने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
माइकल क्लार्क और लारा बिंगल
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क साल 2010 में लारा बिंगल नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की इसी साल सगाई भी होने वाली थी। लेकिन सगाई होने से पहले लारा बिंगल की कुछ नग्न तस्वीरें वायरल हो गई थी। उस वक्त क्लार्क न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ थे। ऐसे में जब उन्हें लारा की तस्वीरें वायरल होने की खबर लगी तो वह दौरा छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट आये। पूरे घटनाक्रम पर लारा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि, उनकी ये आपत्तिजनक तस्वीरें उनके पूर्व बॉयफ्रेंड एएफएल फुटबॉलर ब्रैंडन फेवोला ने जारी की है। जोकि उन्होंने साल 2006 में उनके नहाते समय ले ली थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद माइकल क्लार्क ने लारा बिंगल से अलग होने का फैसला कर लिया।
मोहम्मद आसिफ और वीणा मलिक
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ अभिनेत्री वीणा मलिक के साथ अफेयर में रह चुके है। दोनों के बीच दूरियां उस वक्त बढ़ गई, जब आसिफ फिक्सिंग के संगीन आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्हें जेल की हवा की कहानी पड़ी। ऐसे में उस वक्त उनकी गर्लफ्रेंड रही वीणा मलिक ने उनका साथ देने के बजाय उनके बारे में कुछ हैरतअंगेज खुलासे कर डाले। जिसके बाद वीणा और आसिफ का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया।
महेंद्र सिंह धोनी और राय लक्ष्मी
राय लक्ष्मी दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री है। जिनका अफेयर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहा। मीडिया में दोनों के अफेयर की ख़बरें सातवें आसमान पर थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी सामने आकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। हालांकि बाद में खुद लक्ष्मी ने स्वीकार किया था कि, धोनी के साथ उनका रिश्ता एक साल से भी कम वक्त तक चला। लेकिन उनके बीच कोई कमिटमेंट नहीं था।
युवराज सिंह और किम शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के साथ रहा। काफी समय तक दोनों की अफेयर की ख़बरें मीडिया में आती रही। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन बताया जाता है कि युवराज सिंह की मां को किम बहु के रूप में स्वीकार नहीं थी। ऐसे में युवी और किम के बीच का रिश्ता भी बिना किसी परिणाम के खत्म हो गया। हालांकि सच आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
जहीर खान और ईशा शेरवानी
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शेरवानी के बीच भी एक समय रिश्ता रहा। हालांकि जहीर की जिंदगी में कई अभिनेत्रियां आई और चली गई। यहां तक कि, उनकी शादी भी बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ हुई। लेकिन ईशा शेरवानी के साथ जहीर खान का अफेयर लंबे समय तक टिक नहीं सका और बिना किसी वजह के सामने ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। Source
566 words 2,835 characters (Date: 28-12-2019)

Comments
Post a Comment