कुछ ऐसा वर्कआउट प्लान फॉलो करती है मारिया शारापोवा, जानिये टेनिस सुंदरी की लाइफ से जुड़े दिलचस्प राज



मारिया शारापोवा टेनिस जगत का एक बड़ा नाम है। खेल हो या उनकी लाइफस्टाइल शारापोवा का हर अंदाज चर्चा का विषय बन ही जाता है। अपने खेल में तो शारापोवा को महारत हासिल है, लेकिन इसका आनंद दोगुना हो जाता है जब वह हॉटनेस के दम पर फैंस को अपना मुरीद बना लेती है। उनकी खूबसूरती और हॉटनेस वाकई में कमाल की है। रूस की मशहूर खिलाड़ी शारापोवा को टेनिस जगत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में भी शुमार किया जाता है।



टेनिस कोर्ट पर अपने कद का फायदा उठाती है शारापोवा 

पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुकी मारिया शारापोवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती है। वह आये दिन इस प्लेटफॉर्म पर अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती है, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते है। टेनिस कोर्ट पर मारिया अपनी हाइट का पूरा फायदा उठाती है। उनका कद 6 फीट 2 इंच है, जिसकी वजह से उन्हें कोर्ट पर तेज सर्विस करने में मदद मिलती है। शारापोवा मौजूदा समय में दुनिया की सबसे लंबी टेनिस प्लेयर है।

कुल 21 हफ्तों तक दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी रही मारिया 

टेनिस की लीजेंड खिलाड़ी मारिया शारापोवा डब्ल्यूटीए द्वारा पांच अलग-अलग मौकों पर कुल 21 हफ्तों तक दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी रही है। टेनिस के खेल में तमाम बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने के बावजूद मारिया की जीत की भूख अभी खत्म नहीं हुई है। वह आज भी टेनिस कोर्ट पर खिताब जीतने के लिए जमकर पसीना बहाती हैं। 32 साल की उम्र में भी वह अपने खेल को निखारने के लिए नेट और जिम में जमकर पसीना बहाती है, जो प्रेरणादायी है।



अपना कैंडी ब्रांड चलाती है टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा 

शारापोवा सिर्फ एक अच्छी खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक सफल बिज़नेसवूमेन भी है। वह खुद का सफल कैंडी ब्रांड संचालित करती है। इसके अलावा बेस्टसेलिंग किताब लिखने में भी वह महारथ रखती है। मारिया कई देशी-विदेशी ब्रांड्स के लिए प्रचार भी कर चुकी है, जो उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में एक अनुभवी महिला के तौर पर स्थापित करता है। बेहतर खिलाड़ी, बिज़नेसवूमेन और सफल मॉडल संभवतया मारिया के लिए ऐसे शब्द भी कम पड़ जायेंगे।



शानदार तरीके से मैनेज करती है खुद का वर्कआउट प्लान  

अपनी जीवनशैली को बेहद संतुलित रखने वाली मारिया अपने वर्कआउट का पूरा ख्याल रखती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि, वह अपने आप को फिट रखने के लिए पैकेजिंग फ़ूड और ड्रिंक् से दूर रहती है। इसके साथ ही वह अपने ट्रेनर के साथ प्रतिदिन पांच से छः घंटे व्यतीत करती है। मारिया बताती है कि, उनके वर्कआउट शेड्यूल में वार्म-अप और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शामिल होती है। इसके बाद वह समुद्र तट पर टहलना पसंद करती है।



फिटनेस को बनाती है प्रतिद्वंदी की सबसे बड़ी कमजोरी 

मारिया के मुताबिक वह खेल अभ्यास और जॉगिंग के अलावा अलग-अलग तरह के पैटर्न्स और पाइलेट्स जैसे व्यायाम रखकर खुद की फिटनेस का ख्याल रखती है। मारिया पांच से छह घंटो के कड़े अभ्यास के बाद खुद को वर्कआउट के लिए तैयार करती है। उनकी इस शानदार फिटनेस का ही परिणाम है कि, वह टेनिस कोर्ट पर अपनी प्रतिद्वंदी को हराने में अंत तक कसर नहीं छोड़ती। मारिया की फिटनेस ही उनके विरोधियों के लिए उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। Source

529 words 2,684 characters (Date: 28-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो