हर क्रिकेटर के लिए इन 4 बातों को जानना है बेहद जरुरी, क्योंकि आप फिट नहीं तो हिट नहीं



दुनियाभर में क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वही इस खेल में खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि हर प्लेयर अपनी फिटनेस को बेहतर बनाये रखना चाहता है। वही बात करे भारतीय क्रिकेटरों की तो वह टीम इंडिया में अपनी जगह मजबूत करने के लिए जो बल पड़ता है वो करते है। यदि कोई खिलाड़ी चुस्त-दुरुस्त नहीं है तो वह मौजूदा दौर की प्रतिस्पर्धा में लंबे समय तक टिका नहीं रह सकता। इसलिए फिट रहना बेहद जरुरी है।

मौजूदा दौर की भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड पर यदि आप नजर डालेंगे तो आपको शायद ही ऐसा कोई खिलाड़ी मिलेगा, जिसके पास बेहतर फिटनेस नहीं है। चाहे वो कोई गेंदबाज हो या बल्लेबाज या फिर वो खुद कप्तान ही क्यों ना हो, टीम इंडिया में बने रहने के लिए हर किसी को फिट रहना बेहद जरुरी है। किसी भी खिलाड़ी को फिट रहने के लिए मैदान पर पसीना बहाना पड़ता है। इसके लिए उसे जिम और एक्सरसाइज का सहारा लेना जरुरी हो जाता है।



कड़े परिश्रम और लगन से सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोई भी आम व्यक्ति बेहतर फिटनेस प्राप्त कर सकता है। यदि आप एक खिलाड़ी है तो आपको ना सिर्फ फिटनेस बनानी है बल्कि उसे बरक़रार रखने के लिए कड़ा परिश्रम करते रहना होगा। अन्यथा आपको खेल की दुनिया में गुमनामी का टैग मिलने में जरा भी देर नहीं लगेगी। इस लेख में आगे जानते है कि, किसी भी खिलाड़ी को एक बेहतर फिटनेस के लिए किन-किन बातों पर गौर करना चाहिए।



ताकत (स्ट्रेंथ): शारीरिक ताकत होना किसी भी खिलाड़ी के लिए टीम में बने रहने के लिए आवश्यक है। यदि खिलाड़ी के शरीर में चुस्ती-फुर्ती नहीं होगी तो वह मैदान पर असहाय होगा। शारीरिक फुर्ती होने से खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कई मौकों पर अहम भूमिका निभा सकता है। यदि आपको अच्छी स्ट्रेंथ प्राप्त करनी है तो आपको  नियमित व्यायाम करना चाहिए। वही जांघों के साथ-साथ पैरों में मजबूती देने के लिए आप डम्बल्स का इस्तेमाल भी कर सकते है।

धैर्य कंट्रोल: खेल चाहे जो भी हो, एक खिलाड़ी के लिए धैर्य कंट्रोल बेहद जरुरी है। किसी भी खिलाड़ी के लिए शांत दिमाग खेल की निर्णायक स्तिथि में सही फैसला लेने में उपयोगी होता है। धैर्य को कंट्रोल में रखने के लिए जॉगिंग, साइकिलिंग, मैडिटेशन, योग का सहारा लिया जा सकता है।



नेट प्रैक्टिस: अगर आज क्रिकेट की दुनिया के पास उसका भगवान सचिन तेंदुलकर है तो, उसका सिर्फ एक ही कारण है नेट प्रेक्टिस। खुद सचिन अपने खेल को निखारने के लिए जमकर नेट पर पसीना बहाते थे। किसी भी खिलाड़ी के लिए क्रिकेट के खेल में जमे रहने के लिए नेट पर अभ्यास करना बेहद जरुरी है।



सुडौल शरीर: आज के समय में किसी भी क्रिकेटर के लिए सुडौल शरीर का होना काफी जरुरी हो गया है। यह एक ऐसा खेल है जिसमें आपका सुडौल शरीर अच्छी फील्डिंग के लिए काम में आ सकता है। वही आपको चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए।  Source

498 words 2,428 characters (Date: 29-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो