इन महिला हॉकी प्लेयर्स के सामने फेल है बड़ी से बड़ी मॉडल, खूबसूरती और ग्लैमर देख आप भी रह जाओगे दंग

क्रिकेट की चकाचौंध में राष्ट्रीय खेल हॉकी के बारे में चर्चा करना हम भूल ही जाते है। हॉकी का खेल किसी भी लेवल पर क्रिकेट से कमतर नहीं आंका जा सकता है। हॉकी के खेल में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं ने भी अच्छी-खासी उपलब्धियां हासिल की है। ऐसे में हम दुनिया की कुछ महिला हॉकी प्लेयर्स की चर्चा करेंगे, जो सिर्फ अपने खेल ही नहीं बल्कि खूबसूरती और ग्लैमर को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहना जानती है। चलिए जानते है इनके बारे में-



एलेन हुग (Ellen Hoog)

नीदरलैंड की हॉकी खिलाड़ी एलेन हुग महज 33 साल की है। इस उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखा है। साल 2004 से अपने देश की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रही एलेन हुग ने करियर में कुल 127 मुकाबले खेले है, जिसमें उनके नाम 32 गोल दर्ज है। साल 2012 में लंदन ओलंपिक खेलों में एलेन हुग को सबसे ज्यादा मीडिया की सुर्खियां मिली थी। इस दौरान उनके खेल से ज्यादा खूबसूरती और ग्लैमर की चर्चा अधिक रही।


अन्ना फ्लैनगन (Anna Flanagan)

ऑस्ट्रेलिया की हॉकी प्लेयर अन्ना फ्लैनगन अभी सिर्फ 27 साल की है। उन्होंने महज पांच साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। अपने देश की राष्ट्रीय टीम के लिए 166 मुकाबलों में 34 गोल दागने वाली अन्ना काफी खूबसूरत और ग्लैमरस है। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में हुआ था। वर्ष 2015 में उन्होंने ग्लोबल ब्रांड रेड बुल के साथ करार किया। इस करार के साथ ही वह ग्लोबल ब्रांड रेड बुल के साथ जुड़ने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी।



लुसियाना आयमर (Luciana Aymar)

अर्जेंटीना की पूर्व हॉकी प्लेयर लुसियाना आयमर 42 की उम्र में भी अपने ग्लैमर से बड़ी से बड़ी मॉडल को भी मात देती नजर आती है। रिकॉर्ड 8 बार एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड हासिल कर चुकी लुसियाना को उनके देश अर्जेंटीना में 'हॉकी का मैराडोना' भी कहा जाता है। खेल से रिटायर होने के बावजूद लुसियाना किसी ना किसी वजह से हॉकी जगत में चर्चा का विषय बन ही जाती है। वह सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहती है।



केसी सावलोस्की (Casey Sablowski)

ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम की मिडफील्डर केसी सावलोस्की की उम्र अभी 30 साल है। अपने खेल और खूबसूरती को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली किसी हर किसी को अपना मुरीद बना लेती है। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में टीम 'न्यू साउथ वेल्स एरो' के लिए खेलती है। केसी सावलोस्की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें अक्सर पोस्ट करती है।



रानी रामपाल (Rani Rampal)

महज 25 साल की उम्र में भारतीय हॉकी टीम की शान बन चुकी रानी रामपाल बेहद प्रतिभाशाली प्लेयर है। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में भारत के लिए साल 2010 का वर्ल्डकप खेला था। वह ऐसा करने वाली देश की पहली महिला हॉकी प्लेयर है। रानी रामपाल ने बेहद कम उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी का भी जिम्मा संभाला, जोकि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। रानी खेल के साथ-साथ अपने फैशन सेन्स को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती है। Source

532 words 2,696 characters (Date: 30-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो