उम्र में 6 साल बड़ी लड़की के प्यार में बोल्ड हुए थे मास्टर-ब्लास्टर, बेहद दिलचस्प है लवस्टोरी



सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। देश के सबसे बड़े सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजे जा चुके सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में वो सब कुछ हासिल किया, जिसे पाने का वह कभी सपना देखा करते थे। तमाम बड़ी उपलब्धियों के अलावा सचिन की निजी जिंदगी में भी ईश्वर की उन पर कृपा रही। सचिन को अंजलि नाम की एक सुलझी हुई महिला पत्नी के रूप में मिली। अंजलि और सचिन की लव मैरिज है, जिसमें अंजलि की उम्र सचिन से ज्यादा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सचिन और अंजलि की पहली मुलाकात 

क्रिकेट फैंस सचिन के क्रिकेट करियर से तो भली-भांति परिचित होंगे। लेकिन यहां हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे है, जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सचिन ने महज 16 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रमते चले गए। इसी बीच सचिन और अंजलि मेहता की पहली मुलाकात हुई। दोनों की यह पहली मीटिंग मुंबई एयरपोर्ट पर हुई।



पहली मीटिंग में एक-दूसरे को चाहने लगे थे सचिन और अंजलि 

दरअसल सचिन उस वक्त एयरपोर्ट पर अपनी पहली इंटरनेशनल ट्रिप से लौट रहे थे। वही अंजलि अपनी मां को लेने के लिए एयरपोर्ट पर आई हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत भी इसी मुलाक़ात से हुई। पहली मीटिंग में अंजलि सचिन को चाहने लगी थी। वही सचिन को भी अंजलि पसंद आ गई थी। लेकिन इस मुलाकात में दोनों के बीच किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हो पाई। बाद में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये दोनों मिले और यही से सिलसिला शुरू हो गया।



उम्र में 6 साल बड़ी अंजलि को सचिन ने 5 साल तक किया डेट 

उम्र में सचिन से 6 साल बड़ी अंजलि उस वक्त डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी। वही सचिन उभरते हुए इंटरनेशनल क्रिकेटर थे। जब अंजलि को पता चला कि, सचिन क्रिकेटर है तो उन्होंने धीरे-धीरे क्रिकेट की अपनी जानकारी बढ़ाई। करीब पांच सालों तक दोनों के बीच प्यारभरी बातचीत चलती रही। उस समय अंजलि सचिन को खत लिखा करती थी। वही सचिन विदेशी दौरों से अंजलि को कॉल किया करते थे। इसी बीच दोनों की लाइफ में कई दिलचस्प किस्से जुड़े।



जब सचिन के घर पर झूठी पत्रकार बनकर गई अंजलि मेहता 

एक इंटरव्यू के दौरान अंजलि मेहता तेंदुलकर ने बताया था कि, वह एक बार सचिन से मुलाकात करने के लिए उनके घर झूठी पत्रकार बनकर गई थी। लेकिन उनकी यह योजना सफल नहीं हो पाई और उनकी मां को उन पर शक हो गया था। अंजलि आगे कहती है कि, सचिन की मांं को उनपर शक था कि वह पत्रकार नहीं है क्योंकि उससे पहले सचिन ने कभी भी किसी महिला पत्रकार को इंटरव्यू नहीं दिया था और ना ही कोई पत्रकार उनके घर आया था।



सन 1995 में एक-दूसरे के हो गए सचिन तेंदुलकर और अंजलि 

सचिन समय के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में जमते चले गए। जिसके बाद सन 1995 में सचिन और अंजलि दोनों ने शादी कर ली। शादी के वक्त अंजलि को यह अहसास था कि सचिन स्टार क्रिकेटर है और उनसे शादी के बाद उनकी जिंदगी नॉर्मल नहीं रहेगी। सचिन और अंजलि की शादी के बाद दो बच्चे हुए, जिनका नाम अर्जुन और सारा है। अर्जुन अपने पिता की राह पर क्रिकेटर बन चुके है और उनकी बेटी सारा पढ़ाई में व्यस्त है। Source

573 words 2,748 characters (Date: 27-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स