देखते रह जाओगे कबड्डी खिलाड़ियों का 6 पैक एब्स अवतार, जिन्हें प्रो कबड्डी लीग ने बना दिया सुपरस्टार

कबड्डी के खेल में खिलाड़ी को तंदरुस्त दिमाग के साथ-साथ शरीर की फुर्ती बेहद जरुरी हो जाती है। उसे विरोधी के खिलाफ अपना हर दांव फूंक-फूंक कर चलना पड़ता है। इस खेल में चोटिल होने का खतरा भी हर वक्त बना रहता है। ऐसे में हर कबड्डी प्लेयर के लिए उसकी फिटनेस काफी अहम हो जाती है। भारत में इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से हर साल प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई देशी-विदेशी खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते है। यहां हम पांच कबड्डी प्लेयर्स की बात करेंगे, जो अपने छरहरे शरीर और सिक्स पैक एब्स से बड़े से बड़े मॉडल्स को मात देते है।



रोहित कुमार छिल्लर 

रोहित छिल्लर को भारत के सबसे दमदार प्रो कबड्डी रेडरों में से एक माना जाता है। पत्नी की आत्महत्या के मामले में जेल की हवा खा चुके रोहित कबड्डी के खेल में महारथी है। अपने खेल को निखारने के लिए वह अपनी फिटनेस पर काफी काम करते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, रोहित बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार के जबरा फैन है। उन्होंने अक्षय का टैटू भी बाजुओं में गुदवा रखा है। उनकी मस्कुलर बॉडी और सिक्स पैक एब्स देखने लायक है।



रिशांक देवाडिगा

यु-मुम्बा के साथ प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत करने वाले रिशांक देवाडिगा कबड्डी के डो और डाई स्पेशलिस्ट है। खेल के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहने वाले रिशांक को प्रो कबड्डी लीग का स्टार खिलाड़ी माना जाता है। बेहद कम उम्र में पिता का साया सर से उठ जाने के बाद रिशांक ने खुद को अपने करियर में अच्छे से संभाला है। प्रो कबड्डी लीग से नई पहचान पाने वाले रिशांक काफी फिट प्लेयर है। फोटो में उनके सिक्स पैक साफ दिखाई दे रहे है।



दीपक निवास हुड्डा

साउथ एशियन गेम्स 2016 में गोल्ड जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे दीपक निवास हुड्डा कबड्डी के बेहतरीन ऑलराउंडर है। वह प्रो कबड्डी लीग इतिहास के पहले भारतीय करोड़पति खिलाड़ी है। कबड्डी के मैट पर विरोधी को धूल चटाने वाले दीपक अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते है। 25 वर्षीय दीपक अपने खेल और फिटनेस को निखारने के लिए कड़ा परिश्रम करते है। इसी की वजह से आप तस्वीर में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्म देख सकते है।



जैंग कुन ली

कबड्डी के खेल में कोरिया की शान कहे जाने वाले जैंग कुन ली बेहद शानदार प्लेयर है। वह विरोधी के पाले में जाकर डिफेंडरों को चकमा देने में माहिर माने जाते है। उनके बेहतर खेल के पीछे उनका कड़ा परिश्रम है। जैंग अपनी फिटनेस पर काफी काम करते है और जिम में जाकर जमकर पसीना बहाते है। 27 वर्षीय जैंग कबड्डी के मोस्ट हैंडसम प्लेयर्स में भी शुमार किये जाते है। प्रो कबड्डी के जबरदस्त खिलाड़ी जैंग के पास मस्कुलर बॉडी और सिक्स पैक एब्स है।



फजल अत्राचली

फजल अत्राचली ईरान के सबसे दमदार डिफेंडर माने जाते है। उनका अंदाज और लुक किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगता है। अपनी मस्कुलर बॉडी और सिक्स पैक एब्स के लिए भी वह अक्सर चर्चा में रहते है। प्रो कबड्डी लीग के साथ लंबे समय से जुड़ रहे फजल अत्राचली मुख्य तौर पर लेफ्ट कॉर्नर पर खेलना पसंद करते है। प्रो कबड्डी के अलावा फजल अत्राचली अपने देश की इंटरनेशनल कबड्डी टीम का भी प्रतिनिधित्व करते है। Source

540 words 2,674 characters (Date: 30-12-2019)

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो