Posts

Showing posts from January, 2024

Propose Day Jokes Hindi: प्रपोज डे हो जाएगा बेहद खास, जब पढ़ेंगे ये फनी चुटकुले

Propose Day Jokes Hindi: हर साल ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इससे पहले 7 फरवरी से ही ‘वैलेंटाइन वीक’ शुरू हो जाता हैं। पूरा सप्ताह प्यार का कहलाता हैं। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता हैं। यह 8 फरवरी को मनाया जाता हैं। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के साथ-साथ मानसिक थकान को दूर करने के लिए पढ़ते हैं प्रपोज डे स्पेशल फनी हिंदी जोक्स – पप्पू : I Love You लड़की:- मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना ? पप्पू :- ओह…हो प्रपोज किया नहीं कि गिफ्ट मांगने शुरू और गिफ्ट भी क्या मांग रही है चप्पल.. भिखारिन कहीं की चल भाग यहां से। पप्पू की ये बात सुनकर लड़की ने उसी चप्पल से उसकी कुटाई कर दी। ****************************************************** चिंकू : यार मेरा दुख सुन मिंकू : क्या? चिंकू : Propose Day पर ही मेरा ब्रेकअप हो गया मिंकू : कैसे? चिंकू : मैंने रिया की जगह प्रिया का नाम ले लिया। ****************************************************** चिंकू पड़ोसी की बीवी से, सुनो न आज Propose Day हैं मैं तुम्ह...

Rose Day Jokes Hindi: 'रोज डे' पर पढ़े रोमांटिक हिंदी जोक्स, हंसी रोकना मुश्किल

Rose Day Jokes Hindi: हर साल ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इससे पहले 7 फरवरी से ही ‘वैलेंटाइन वीक’ शुरू हो जाता हैं। पूरा सप्ताह प्यार का कहलाता हैं। वैलेंटाइन वीक की शरुआत ही रोज डे से होती हैं। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के साथ-साथ यदि मानसिक और शारीरिक थकान को हंसकर दूर कर लिया जाए, तो पढ़ेंगे कुछ रोज डे स्पेशल फनी हिंदी जोक्स – भाई !! जिनकी गर्लफ्रेन्ड है उनको मेरी तरफ से “हेप्पी रोज डे” पर जिनकी गर्लफ्रेन्ड नहीं है… उनको मेरी तरफ से “हेप्पी रोज जैसा डे” ****************************************************** शादी से पहले Rose Day और शादी के बाद गोभी का फूल सब्जी डे राशन डे इसी को लाने में जिंदगी खत्म हो जाती है। (पत्नी पीड़ित पति संगठन) ****************************************************** मैं भी Rose Day मनाऊंगा जिन लडकियों ने मुझे मना किया है, उनके मां बाप को फोन करके उनकी Location बताऊंगा। ****************************************************** जो खुद गुलाब है, उसे क्या गुलाब दूं ऐसा बोलकर R...

Valentines Week Calendar के साथ जानें हर दिन में क्या होता हैं खास, पढ़े जरुरी बात

Valentines Week Calendar 2024: आशिकों का महीना और साल का सबसे छोटा महीना फरवरी आ चुका हैं। फरवरी को ‘प्यार का महीना’ कहे तो गलत नहीं होगा। कड़ाके की सर्दी के बाद खिलती धूप देखकर जैसे मन खिल जाता है, वैसे ही बसंत के आने के साथ पौधों पर लगे फूल देखकर मिजाज बन जाता है। इसी महीने ‘वैलेंटाइन डे’ भी आता है, जिसका हर प्रेमी को इंतजार रहता है। इससे पहले आता है 7 फरवरी से 14 फरवरी तक ‘वैलेंटाइन वीक’, जिसके हर दिन का एक खास महत्त्व हैं। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले वाले हफ्ते के हर दिन को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता हैं। चलिए जानते है इनके बारे में – 7 फरवरी- रोज डे (7 February Rose Day) रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अपने प्रियजनों, क्रश या पार्टनर को उनके प्रति अपने प्यार का इजहार करने और उनकी अपनी जिंदगी में उपस्थिति के लिए गुलाब देकर आभार व्यक्त करने का चलन हैं। 8 फरवरी- प्रपोज डे (8 February Propose Day) प्यार में पड़ा हर इंसान इस दिन साथी को अपने दिल के जज्बातों से रूबरू ...

Valentines Day Jokes Hindi: मिंकू-चिंकू के 'वैलेंटाइन डे' जोक्स को पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

Valentines Day Jokes Hindi: हर साल ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इससे पहले 7 फरवरी से ही ‘वैलेंटाइन वीक’ शुरू हो जाता हैं। पूरा सप्ताह प्यार का कहलाता हैं। प्रेम संबंधो को नई ऊर्जा देने वाला और आशिकों को अपने प्रेमी के लिए प्यार जताने वाला यह हफ्ता बेहद खास होता हैं। ऐसे में प्यार के साथ-साथ यदि थोड़ी मानसिक और शारीरिक थकान को हंसकर दूर कर लिया जाए, तो बेहतर विकल्प हो सकता है। चलिए यहां पढ़ेंगे कुछ वैलेंटाइन डे स्पेशल फनी हिंदी जोक्स – मिंकू वैलेंटाइन डे के दिन शराब पीते पीते रोने लगा। चिंकू- क्या हुआ… रो क्यों रहे हो? मिंकू- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा। ****************************************************** मिंकू – तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है? चिंकू – कहती नहीं, बोलती है… मिंकू – क्या…? चिंकू – बोलती है, कीड़े पड़ेंगें तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा…! ****************************************...

26 January Jokes in Hindi: राष्ट्रप्रेम को हास्य अंदाज में पेश करते हैं ये देशभक्ति जोक्स

26 January Jokes in Hindi: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं। राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर हर कोई देशभक्ति गीतों पर मंत्रमुग्ध नजर आ रहा हैं। इस बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो किसी न किसी वजह से अपने मन को नीरस बनाए बैठे होंगे। ऐसे में हम आपको देशभक्ति गीतों से उलट कुछ हंसी के संसार में ले जा रहे हैं। देशभक्ति से जुड़े कुछ हास्य व्यंग्य अथवा जोक्स के माध्यम से आप इस खास दिन को मजेदार बना सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं – गणतंत्र दिवस पर पत्नी के गिफ्ट मांगने पर चिंटू ठंडी आह भरकर बोला.. पत्नी- तुमने कभी मुझे सोना, हीरा या मोती गिफ्ट नहीं दिया चिंटू ने तुरंत एक मुट्ठी भर मिट्टी उठाकर पत्नी के हाथ में दी। पत्नी – ये क्या है? चिंटू – मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती Happy Republic Day ******************************************** चिंटू- देशभक्ति सीखनी हो तो चाइना से सिखों… पिंकू- ऐसा क्या है चीन में चिंटू- वहां कोई भी बच्चा पैदा होता है, तो वो सिर्फ अपने मां-बाप पर ही नहीं…बल्कि, पूरे देश पर जाता है ये है सच्ची देशभक्ति। Happy Republic Day ***...

West Indies क्रिकेट को लगा झटका! इन 4 World Champion ने लिया बड़ा फैसला

West Indies Women Cricketers Retirement : वेस्टइंडीज क्रिकेट जगत इस वक्त आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस वजह से यहां के खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम से खेलने की वजाय दुनिया भर की लीगों में खेलने को प्राथमिकता देते हैं। कैरेबियाई क्रिकेट की दुनिया से इस वक्त जो बड़ी और चौंकाने वाली खबर आ रही है, वो हैं महिला क्रिकेट से। दरअसल, वेस्टइंडीज की चार महिला क्रिकेटरों ने एक साथ खेल को अलविदा कहने का फैसला किया हैं। वेस्टइंडीज की जिन महिला क्रिकेटरों ने संन्यास लिया हैं, उनके नाम हैं अनिसा मोहम्मद, शाकीरा सेलमन, कायासिया और कायशोना नाइट। चारों खिलाड़ी साल 2016 में भारत में खेले गए T20 World Cup में West Indies Cricket टीम में शामिल थी। वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट का खिताब जीत इतिहास रच दिया था। इस ऐतिहासिक जीत में चारों प्लेयर शामिल रही। हालांकि, इसके बाद वेस्टइंडीज महिला टीम दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब नहीं हो सकी। जानिए इन चारों महिला क्रिकेटरों के बारे में –   View this post on Instagram   A post shared by Anisa Mohammed (@anisamohammed14) अनिसा मोहम्मद (Anisa Mohammed) ऑफ स्...

Sagarmal Gopa वो क्रांतिकारी, जिसे खौलते तेल में भिगोकर जिंदा जला दिया गया!

Image
Sagarmal Gopa : भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों में एक नाम ‘सागरमल गोपा’ का भी हैं। बहुत कम लोग होंगे, जो इस नाम से परिचित होंगे। वीरों की धरती राजस्थान के जैसलमेर शहर में जन्मे ‘सागरमल गोपा’ वो नाम है, जिसने जैसलमेर रियासत को भारत में शामिल करने में अहम भूमिका अदा की। गोपा भारत के वो स्वतन्त्रता सेनानी एवं देशभक्त थे, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ निडर होकर आवाज बुलंद की और लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। अपने क्रांतिकारी भाषणों और लेखों से उन्होंने अंग्रेजी शासन को पसंद करने वाले जैसलमेर रियासत के महाराजा जवाहर सिंह से नाराजगी मोल ले ली थी। ब्राह्मण परिवार में हुआ क्रांतिकारी का जन्म 3 नवंबर 1900 को एक संपन्न ब्राह्मण परिवार में ‘सागरमल गोपा’ का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम अखेराज गोपा था, जो महाराजा जवाहर सिंह के दरबारी हुआ करते थे। उस समय देश अंग्रेजों के आतंक से परेशान था। वहीं, दूसरी तरफ सुदूर रेगिस्तान में एक रियासत थी जैसलमेर, जिसमें महारावल जवाहर सिंह के कारिंदे से प्रजा परेशान थी। रियासत में पत्र-पत्रिकाओं के छपने और पढ़ने पर रोक लगा रखी थी। इ...

26 January पर राजस्थान की इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर, दिन बन जाएगा

Rajasthan Historical Places: इस वर्ष 26 January पर भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा हैं। यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसपर देशभर में सार्वजनिक अवकाश भी रहता हैं। ऐसे में अवकाश के दिन लोग देशभक्ति के माहौल में रंगे हुए नजर आते हैं। ऐसे में यदि आप देशभक्ति के इस माहौल के अंदर इस छुट्टी को विशेष बनाना चाहते है तो राजस्थान की धरती पर स्तिथ ऐतिहासिक स्थलों से रुबरु जरूर होवें। चलिए जानते हैं कुछ जगहों के बारे में – जैसलमेर वार म्यूजियम (Jaisalmer War Museum) 26 जनवरी को राजस्थान के जैसलमेर जाना ठीक रहेगा। ‘जैसलमेर वार म्यूजियम’ साल 1971 में लड़ी ‘लोंगेवाला की लड़ाई’ में शहीद सैनिकों के नाम समर्पित हैं। यहां आपको टैंकों, तोपों और सैन्य वाहनों के साथ, ट्राफियां और पुराने उपकरण देखने को मिलेंगे। इसमें भारतीय सेना, प्रथम विश्व युद्ध, चक्र योद्धाओं, सियाचिन योद्धाओं के उपकरण और तस्वीरें शामिल हैं। यह म्यूजियम पर्यटकों के लिए बिना एंट्री फीस के हर दिन सुबह 10 से शाम 6 तक खुलता हैं। मुनाबाव बॉर्डर (Munabao Border) अगर आप 26 January की छुट्टी को एक बेह...

अलग होता हैं 26 January और 15 August पर तिरंगा फहराने का तरीका, यहां जानिए

26 January Republic Day India 2024: भारत इस वर्ष अपना 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा हैं। भारत का पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को मनाया गया था। इसके बाद से लेकर आज तक हर साल यह दिन राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता हैं। इस मौके पर हर साल राजधानी दिल्ली स्तिथ कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) फहराया जाता हैं। वहीं, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा फहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के दोनों ही राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में अंतर है। यदि नहीं जानते हैं तो चलिए आपको बताते है – ध्वजारोहण और झंडा फहराना 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राष्ट्रीय ध्वज ऊपर बंधा रहता है, उसे केवल फहराया जाता है। इसलिए उसे सिर्फ ध्वज फहराना कहते है। वहीं, 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) को ऊपर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। इसलिए उस प्रक्रिया को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं। दरअसल, 15 अगस्त को ब्रिटिश गवर्नमेंट ने अपना झंडा उतारकर भारत के तिरंगे को ऊपर चढ़...

IPL 2024 से 2028 तक के लिए TATA Group बना टाइटल स्पॉन्सर, करोड़ों में हुआ करार

TATA Title Sponcer IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टाइटल स्पॉन्सशिप अगले पांच सालों के लिए अब TATA Group के पास ही रहेगी। टाटा समूह ने एक बार फिर आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप के राइट्स जीते हैं। इस करार के तहत अगले पांच साल यानी 2028 तक टाटा ग्रुप ही आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट का मुख्य स्पोंसर बना रहेगा। टाटा ने इस करार के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप को पीछे छोड़ा, जिसने अंत तक राइट्स के कड़ी मशक्कत की। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने IPL Title Sponsorship के अधिकार जीतने के लिए 2500 करोड़ रुपये की बोली लगाई। लेकिन टाटा समूह ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उतनी ही राशि देने में सहमति जता दी। गौरतलब है कि इससे पहले टाटा समूह ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो (Vivo IPL) को IPL Title Sponsorship से हटाया था। तब TATA Group ने आईपीएल के साथ दो साल यानी 2022 से 2023 तक के लिए करार किया था। 1 साल के लिए ड्रीम 11 बना था मुख्य स्पॉन्सर वीवो के पास 2018 से 2022 तक IPL Title Sponsorship थी। वीवो और आईपीएल के बीच करीब 2200 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। अंतिम वर्ष 2022 में एग्जिट वैल्यू 512 करोड़ रुपये नि...

काशी के इस मंदिर में होती हैं Subhas Chandra Bose की पूजा, जानें क्यों हैं खास

Subhas Chandra Bose Mandir: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 23 जनवरी को प्रतिवर्ष ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। नेताजी युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका जीवन आज भी युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है। आजादी की लड़ाई में भारत माता की सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर देने वाले क्रांतिकारियों को हर भारतवासी अपने दिल में जगह देता है। यही वजह है कि ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ इंसान होते हुए भी ईश्वर हो गए है। दरअसल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चाहने वालों ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लमही के इंद्रेश नगर में उनका एक मंदिर बनवा रखा है। यह मंदिर दुनिया के 15 देशों के सुभाषवादियों की आस्था का प्रतीक हैं। इसे ‘सुभाष मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां कपाट भारत माता की प्रार्थना से खुलते हैं और सुभाष आरती के बाद बंद होते हैं। मंदिरों के शहर काशी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक राष्ट्रदेवता के रूप में पूजे जाते हैं। सुभाष मंदिर में क्या हैं खास? 11 फीट ऊंचे सुभाष मंदिर की सीढ़ियां लाल रंग (क्रांति का रंग) की हैं। स...

जापान के इस मंदिर में रखी हैं नेताजी Subhas Chandra Bose की अस्थियां, जानें क्यों है खास

Netaji Subhas Chandra Bose: भारत के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। सन 1897 में उनका जन्म एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था। भारत की आजादी के लिए वह अंग्रेजों से लड़े थे। उनका डर ब्रिटिश शासकों में इस कदर व्याप्त था कि वे कभी नेताजी को पकड़ने की हिमाकत न कर सके। नेताजी सुभाष के बहादुरी का सबूत हैं कि आज भी उनकी मौत रहस्य बनी हुई हैं। सरकारी कागजों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का निधन 18 अगस्‍त 1945 का बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Netaji Subhas Chandra Bose  का निधन ताइवान में एक विमान हादसे में हुआ। बताया जाता है कि नेताजी विमान में बैठ कर मंचुरिया की तरफ जा रहे थे। इस दौरान विमान लापता हो गया और उसका अंत तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मान लिया गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उस हादसे में देश ने हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। जापान के मंदिर में हैं नेताजी की अस्थियां! वो दिन था और आज का दिन हैं, Netaji Subash Chandra Bose को ना तो किसी ने जीवित देखा और ना मृत। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...

Trijata Mandir: काशी में हैं इस 'राक्षसी' का मंदिर, भक्त चढ़ाते हैं मूली और बैंगन

Trijata Mandir: उत्तरप्रदेश के वाराणसी को ‘काशी नगरी’ के नाम से जाना जाता हैं। भोले बाबा की नगरी काशी को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। भोले बाबा की नगरी काशी में सभी देवी देवता विराजमान हैं। यहां ‘बाबा विश्वनाथ’ का मंदिर हैं, जिसके दरबार के करीब है त्रिजटा नाम की राक्षसी का मंदिर। ‘त्रिजटा मंदिर’ का सीधा कनेक्शन त्रेतायुग से है। मंदिर में साल में सिर्फ एक बार राक्षसी की पूजा होती है। त्रिजटा मंदिर में साल में सिर्फ एक दिन भक्तों की भीड़ होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक मास भगवान विष्णु को काफी पसंद है। इस पूरे माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भक्तगण काशी में एक महीने तक गंगा स्नान करते हैं। एक महीने स्नान के पश्चात अथवा कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन त्रिजटा नाम की राक्षसी के दर्शन और पूजन के बाद ही भक्तों की तपस्या संपन्न होती है। माता सीता ने दिया था वरदान पौराणिक कथाओं के मुताबिक ‘माता सीता ने त्रिजटा राक्षसी को वरदान दिया था कि कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन उन्हें देवी स्वरूप में पूजा जाएगा। दरअसल, त्रेतायुग में...

यहां तैयार हो रहा Ayodhya Ram Mandir से भी पांच गुना बड़ा मंदिर, जानें खास

Virat Ramayan Mandir Bihar: दुनिया का सबसे बड़ा Ram Mandir बिहार के चंपारण में बन रहा है। यह अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर से पांच गुना बड़ा होगा। इसका नाम ‘विराट रामायण मंदिर’ हैं। इसका निर्माण साल 2025 के आखिर तक पूरा होगा। इस मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का भी निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के कैथवलिया में हो रहा है। विराट रामायण मंदिर की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। यह पटना के महावीर मंदिर की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल है। जब इसका भूमि पूजन हुआ था, उस वक्त के भाजपा विधायक सचिंद्र सिंह ने इसमें हिस्सा लिया था, लेकिन जब राजनीतिक प्रभाव के कारण मंदिर के निर्माण कार्य में व्यवधान होने लगा तो पूर्वी आईपीएस अधिकारी और महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने राजनीति से दूर रहते हुए कार्य को आगे बढ़ाने का निश्चय किया। विराट रामायण मंदिर के बारे में बिहार में बन रहा यह Ram Mandir सवा सौ एकड़ जमीन में फैला हुआ होगा। क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्गफुट होगा। 270 फीट का सबसे ऊंचा शिखर होगा। वहीं, 198 फीट का एक शिखर और ...

26 January Tailor हैं इस शख्स का नाम, करते हैं सरकारी नौकरी

26 January Tailor Story: भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। देश का न सिर्फ बच्चा-बच्चा बल्कि हर जवान और बूढ़ा भी इस दिन देशभक्ति से लबरेज नजर आता है। इन सब के बीच एक हैरान कर देने वाला सच हम आपको बता रहे है। वो यही हैं कि जिस 26 जनवरी को आप राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हो, वह किसी की पहचान हैं। जी हां एक व्यक्ति है, जिनका नाम ही ’26 जनवरी’ हैं। जानकर आपका हैरान होना लाजिमी है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। जिस शख्स की हम बात कर रहे है, उनका पूरा नाम ‘छब्बीस जनवरी टेलर’ हैं। वह भारत के राज्य मध्यप्रदेश के मंदसौर के मूल निवासी है। यही नहीं वह एक सरकारी कर्मचारी है। वह 26 जनवरी 2024 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है। मौजूदा समय में वह मंदसौर के डाइट संस्थान के कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके नाम की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसे हम आपको इस लेख में आगे बताने जा रहे है। जानते है – अनोखे नाम वाले शख्स की कहानी इस शख्स का जन्म 26 जनवरी 1966 को हुआ। यह वही वक्त था, जब पूरा देश झंडावंदन कर रहा था। गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए शख्स के देशभक्त शिक्षक...

Makar Sankranti से जुड़ी है 'श्री राम' की यह कथा, जानें रोचक और दिलचस्प जानकारी

Makar Sankranti Special: मकर संक्रांति यानी ‘पतंगों का महोत्सव।’ यह बात तो हर कोई जानता है लेकिन इस पर्व को ‘देवताओं की सुबह’ के तौर पर भी देखा जाता है। इस दिन स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध और अनुष्ठान का बहुत महत्व माना जाता है। ‘मकर संक्रांति’ को लेकर हिंदू पौराणिक कथाओं में कई तरह की बातें लिखी और कही गई है। एक कथा के अनुसार महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपना देह त्याग करने के लिए मकर संक्रांति का चयन किया था। श्री राम ने उड़ाई पतंग तो इंद्रलोक पहुंची हिंदू पौराणिक कथाओं में Makar Sankranti का उल्लेख श्री राम के साथ भी किया जाता है। एक कथा के अनुसार मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा की शुरुआत भगवान राम ने की थी। जब भगवान राम ने पहली बार इस त्यौहार में पतंग उड़ाई थी तो वह पतंग इंद्रलोक में चली गई थी। उसी समय से प्रभु राम की इस परंपरा को लोग ‘मकर सक्रांति’ के दिन बड़े ही श्रद्धा से मनाते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस त्यौहार को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस त्योहार को भारत के तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात में उत्तरायण, पंजाब म...

Ram Mandir: कब आएंगे राम और करेंगे उद्धार, प्रतीक्षा में 22 वर्षों से ताले में है ये शिलाएं

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर की चर्चाएं दुनियाभर में हो रही है। बरसों से टेंट में विराजित रहे रामलला ‘भव्य मंदिर’ में विराजित हो रहे है। धर्म नगरी अयोध्या में हर उस सुविधा को मजबूत और सुरक्षित किया जा रहा है, जो पर्यटन की दृष्टि से बेहतर हो। लेकिन इस बीच जिसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है, वो है “उद्धार की प्रतीक्षा में 22 वर्षों से ताले में बंद शिलाएं।” चलिए आज इन्हीं की बात करते है – राम मंदिर आंदोलन से लेकर अब तक कई हजारों शिलाएं रही, जिनका Ram Mandir के किसी न किसी हिस्से में इस्तेमाल हो चुका है या फिर होने वाला है। लेकिन कुछ शिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें आज भी अपने अहिल्या मोचन (उद्धार) का इंतजार है। ये शिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही है कि कब प्रभु श्री राम की कृपा होगी और कब उनका इस्तेमाल मंदिर के किसी हिस्से में होगा। इन सबमें वो खास शिला भी है, जिसे 2002 में प्रधानमंत्री वाजपेयी के दूत को सौंपा गया था। 22 साल से ताले की कैद में है शिलाएं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूत को यह शिला...

राम नगरी Ayodhya का 'लक्ष्मण किला' है रहस्यमयी, झूठे लोगों की आ जाती है शामत

Ayodhya Laxman Kila Mandir:   उत्तर प्रदेश में स्तिथ धर्म नगरी अयोध्या में ‘लक्ष्मण किला’ बेहद रहस्यमयी मंदिर माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में झूठे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मण किले में झूठी कसम खाने का मतलब अपनी शामत लाना है। मान्यता है कि इस मंदिर में इस तरह की दैवीय शक्तियां निवास करती है, जो किसी न किसी रूप में झूठ बोलने वाले को परेशान करती हैं। इससे उसका राज खुल जाता है। ‘लक्ष्मण किला’ वहीं पवित्र स्थान है, जहां Shri Ram के दिए वचन का पालन करते हुए लक्ष्मण जी ने सरयू नदी में अपने मानव शरीर का त्याग किया था। इसके बाद लक्ष्मण जी ने इसी स्थान पर शेषावतार पुनः धारण किया था। मौजूदा समय में यह हिंदुओं का पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है। रसिक उपासना का सबसे प्राचीन पीठ एक मीडिया रिपोर्ट्स में आचार्य पीठ और Laxman Kila Mandir के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण के हवाले से लिखा गया है कि अंग्रेजों ने स्वामी युगलानंद शरण महाराज को जमीन सौंपी थी। उसी जमीन पर सन 1865 में रीवा (मध्यप्रदेश) के दीवान ने भव्य मंदिर का निर्माण करवाया, जि...

जानें कौन हैं Xiangrong Li, जिसकी वजह से ट्रेंड हुआ #UninstallMakeMyTrip

MakeMyTrip Director Xiangrong Li : जियानग्रोंग ली टूर एंड ट्रेवल कंपनी ‘मेक माय ट्रिप’ की निदेशक सूची में से एक है। वह मूल रूप से चीन की नागरिक है। उन्हें 6 सितंबर 2019 को एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में MakeMyTrip कंपनी में शामिल किया गया था। ‘मेक माय ट्रिप’ एक भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है, जिसकी स्थापना सन 2000 में हुई थी। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्तिथ है। कंपनी कई तरह की ग्राहक सेवा प्रदान करती है। एक्स पर ट्रेंड हुई चीन की Xiangrong Li Xiangrong Li इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड कर रही है। उन्हें MakeMyTrip से निकालने की मांग की जा रही है। दरअसल, भारत-मालदीव तनाव के बीच की मुख्य जड़ चीन बन रहा है। ऐसे में भारत के लोग दोनों ही देशों की भारतीय कंपनियों में भागीदारी को नापसंद कर रहे है। एक्स (X) पर #UninstallMakeMyTrip हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। यह इसलिए क्योंकि चीनी नागरिक Xiangrong Li इस कंपनी के साथ स्वतंत्र डायरेक्टर है। भारतीय लोगों का कहना है कि MakeMyTrip भारत की कंपनी है और चीन के लोगों को बड़े पदों पर रख कर चीन और अप्रत्यक्ष रू...

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 Series के लिए Team India की घोषणा, देखें टीम

Team India Announced vs Afghanistan T20 Series: जून 2024 में होने वाले T20 World Cup से पहले Team India को अपनी आखिरी T20 Series खेलनी है। इस सीरीज के लिए Team India के 16 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया गया है। सबसे खास बात इस टीम की यह है कि नियमित कप्तान ‘रोहित शर्मा’ और दिग्गज बल्लेबाज ‘विराट कोहली’ सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी कर रहे है। दोनों करीब एक साल बाद T20I खेलने वाले है। विश्वकप से पहले रोहित-विराट की एंट्री अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज में तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को मोहाली में होगी। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में और तीसरा व आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाना है। T20 World Cup से पहले भारत की यह आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। टीम की कमान ‘रोहित शर्मा’ को दी गई है, इससे साफ संकेत मिल रहे है कि आगामी T20 विश्वकप में रोहित ही टीम की बागडोर संभालेंगे। विराट और रोहित, दोनों ही सीनियर खिलाड़ी 13 महीनों बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे है। संभवतया आगामी विश्वकप भी दोनों के लिए आखिरी होगा। ...

Shri Ram ने की थी तपस्या, वहां आज भी बिना आवाज किये बहती है 'मां गंगा'

Rishikesh Brahmapuri Ram Mandir: ऋषिकेश ब्रह्मपुरी (Rishikesh Brahmapuri) स्थित राम तपस्थली (Ram Tapasthali) के गंगा तट पर बनी एक गुफा में भगवान राम (Bhagwan Ram) ने वर्षों तक तपस्या की थी। आज भी वह गुफा यहां बनी है, जिसके दर्शन के लिए अनेक श्रद्धालु आते हैं। स्कंदपुराण के अनुसार रावण वध करने के बाद भगवान राम को ब्रह्म हत्या (Brahm Hatya) का पाप लगा था। जिसके बाद श्री राम ऋषिकेश ब्रह्मपुरी पहुंचे थे। गंगा जल ने श्री राम की तपस्या में डाली बाधा ब्रह्म हत्या का पाप उतारने के लिए Shri Ram तीर्थनगरी में तपस्या के लिए आए थे। ऋषिकेश से आठ किमी दूर ब्रह्मपुरी है। यहां राम तपस्थली आश्रम (Ram Tapasthali Ashram) है। आश्रम की तलहटी और गंगा के किनारे एक गुफा है, जिसमें भगवान राम तपस्या में लीन हुए थे। आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर दयाराम दास ने बताया कि गंगा की तलहटी होने के कारण गंगा नदी (Ganga Nadi) का शोर उनकी तपस्या में बाधा उत्पन्न कर रहा था। मां गंगा ने श्री राम को दिया बड़ा वचन तपस्या में बाधा न पड़े, इसके लिए प्रभु राम वहां से उठकर आगे की ओर चलने लगे। तभी उस समय वहां मां गंगा (Maa Ganga) ...

जानिए 'सरयू नदी' को किसने दिया श्राप, जिसमें प्रभु Shri Ram ने ली थी जल समाधि

Saryu Nadi and Shri Ram Story: भारत में नदियों को ‘मां’ कहकर पुकारा जाता है। उन्हीं में से एक है ‘सरयू नदी’ , जिसमें प्रभु श्री राम ने जलसमाधि ली थी। सरयू नदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बहती है। अयोध्या भगवान श्री राम की जन्म स्थली भूमि है। अयोध्या की भूमि को उपजाऊ बनाये रखने में ‘सरयू नदी’ का अहम् योगदान है। क्या आप जानते है, तेजी से पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभर रही ‘अयोध्या’ नगरी में बहने वाली ‘सरयू नदी’ का जल श्रापित है? जी हां, आपको जानकर जरूर हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सच है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ‘सरयू नदी’ में ही भगवान Shri Ram ने जलसमाधि ली थी। यह नदी हिमालय से निकलती है और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड राज्य से होकर अयोध्या तक बहती है। इस नदी के जल में स्नान करने वाले लोगों को अपने पापों से मुक्ति मिलती है, लेकिन इसका जल किसी धार्मिक अनुष्ठान अथवा पूजा-पाठ में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। चलिए जानते है इसकी वजह – सरयू नदी क्यों है श्रापित? भगवान Shri Ram ने सरयू नदी मे जल समाधि लेकर अपनी लीला का ...

पढ़िए उस 'हिंदू राजा' के बारे में, जिसने मुगलों से आजाद कराई 'राम जन्मभूमि'

Ayodhya Ram Janmabhoomi: कई दशकों के बाद भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य मंदिर के अंदर विराजित हो रहे है। अयोध्या राम जन्मभूमि को लेकर इतिहास में झांका जाए तो कई संघर्षपूर्ण दास्तान आपको सुनने और पढ़ने को मिलेगी। यहां हम एक ऐसी ही कहानी आपको बता रहे है, जिसका संबंध सीधे तौर पर अयोध्या की ‘राम जन्मभूमि’ से जुड़ा हुआ है। यह कहानी अथवा कहे कि हकीकत सन 1742 की है, जब हिंदू राजा ने मुगलों से राम जन्मभूमि को आजाद करवाया। यह थे उत्तर प्रदेश के अमेठी के ‘महाराजा राजा गुरुदत्त सिंह’, जिन्होंने मुगल राजा को ‘राम जन्मभूमि’ से खदेड़ दिया था। राजा गुरुदत्त सिंह ने मुगलों को खदेड़ा था सन 1742 में अमेठी के महाराजा राजा गुरुदत्त सिंह (Maharaja Raja Gurudutt Singh, Amethi) ने Ram Janmabhoomi को मुगलों से आजाद करवाने के लिए भीषण लड़ाई लड़ी थी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अमेठी के लोग महाराजा राजा गुरुदत्त सिंह के उस संघर्ष को याद कर रहे हैं। लगभग दो दिन तक चले उस युद्ध में ‘महाराजा राजा गुरुदत्त सिंह’ ने नवाब सआदत अली खान को चारों खाने चित कर दिया...

How to Watch IPL Live Free - आईपीएल 2024 मैच फ्री में देखने का तरीका

How to Watch IPL Live Free: आईपीएल 2024 यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन। आईपीएल के सभी मैचों को फ्री में देखा जा सकता है। वैसे तो Jio Cinema पर IPL Live Free प्रसारित किया जाता है। लेकिन इसके बाबजूद कई क्रिकेट प्रेमी फ्री आईपीएल प्रसारण देखने से वंचित रह जाते है। ऐसे में यदि आप आईपीएल के सभी मैचों को फ्री में देखने का आनंद उठाना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। चलिए आगे पढ़ते है – फ्री में आईपीएल कैसे देखें – मोबाइल रिचार्ज की मदद से (Mobile Recharge IPL Live Free) मोबाइल रिचार्ज आईपीएल देखने का सबसे अच्छा तरीका है। सिम कार्ड रिचार्ज करवाने के दौरान टेलीकॉम कंपनियां कुछ ऑफर फ्री में देती हैं। आईपीएल सीजन जब शुरू होता है तब मोबाइल कंपनियां रिचार्ज देने के साथ-साथ आईपीएल मैच का सब्सक्रिप्शन भी फ्री देती हैं। मोबाइल कंपनी जियो ₹499, ₹601, ₹799, ₹2599 संभावित कीमत वाले रिचार्ज के साथ आईपीएल मैच फ्री देखने का अवसर देती हैं। एयरटेल कंपनी (Airtel Company) भी ₹ 838, ₹839 वाले संभावित रिचार्ज प्लान के साथ आईपीएल मैच फ्री में देखने का ऑफर देती हैं। इसी के साथ ...

T20 World Cup 2024 Schedule हुआ जारी, 20 टीमें देंगी एक-दूसरे को चुनौती

T20 World Cup 2024 Full Schedule in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच 1 से 29 जून के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत कनाडा और अमेरिका के बीच मुकाबले से होगी। वहीं भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इसके अलावा बहुप्रतीक्षित मैच भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 9 जून को होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। जानें किस ग्रुप में कौन सी टीम Group A: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका Group B: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान Group C: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी Group D: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल तीन चरण में होगा पूरा टूर्न...

TV और मोबाइल पर IPL 2024 Live Free देखने के लिए 7 Streaming Application

IPL 2024 Live Free: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैच लाइव और फ्री में देखने के लिए कई बेस्ट ऑप्शन उपलब्ध है। वैसे तो Jio Cinema पर आईपीएल के सभी मैचों का फ्री लाइव प्रसारण किया जा रहा है। लेकिन कुछ परिस्तिथयों में क्रिकेट प्रशंसक Jio Cinema पर मैच देख नहीं पाते हैं। ऐसी स्तिथि में हम आपको IPL Live Free में देखने के लिए 7 Best Mobile Application बता रहे है, जो आपके लिए बेहद कारगर साबित होगी। आईपीएल 2023 Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन (7 Best Apps to Watch Live Streaming of IPL on TV and Mobile) फ्री लाइव आईपीएल साइट्स (Free Live IPL Websites) CricTime CricHD CricFree SmartCric WebCric डिज़्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) वीआईपी प्लान (VIP Plan) एक स्क्रीन पर लाइव स्पोर्ट्स, न्यूज, शो, मूवी और हॉटस्टार स्पेशल कंटेंट देखने के लिए सबसे लोकप्रिय और किफायती वार्षिक सब्सक्रिप्शन है। प्रीमियम प्लान (Premium Plan): विज्ञापन-मुक्त अनुभव के साथ एक समय में 2 स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीम करें। टीवी पर प्रसारित होने से पहले विशेष स्टार टीवी सामग्री प्राप्त करें और हॉटस्टार ...

तूफानी था Prabhsimran Singh का पहला IPL शतक, जानिए खेली कितनी गेंदे

Prabhsimran Singh First IPL Century: प्रभसिमरन सिंह भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए बल्लेबाज है। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ‘प्रभसिमरन सिंह’ पंजाब के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते है। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी प्रभावशाली छाप छोड़ने में सफल रहे है। 10 अगस्त 2000 को पंजाब के पटियाला में जन्मे ‘प्रभसिमरन सिंह’ आईपीएल में साल 2019 के सीजन से लगातार खेल रहे हैं। तब से वह एक ही फ्रेंचाइजी से जुड़े है। चार सीजन के बाद मिला लंबा अवसर प्रभसिमरन सिंह को TATA IPL 2023 की नीलामी के दौरान 60 लाख रुपये में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़े रखा। इससे पहले के चार सीजन में भी वह इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे, लेकिन खेलने के अधिक अवसर नहीं मिले थे। उन्हें 2019 के सीजन में एक मैच, 2020 और 2021 के सीजन में दो-दो मैच, और 2022 में एक मैच खेलने का अवसर मिला। लेकिन 2023 में आईपीएल का 16वां सीजन उनके लिए अच्छा रहा और वह 14 मैच खेलने में सफल रहे। डीसी के खिलाफ लगाया पहला शतक लंबे इंतजार के बाद मिले शानदार अवसर को Prabhsimran Singh ने अच्छी तरह लपका। इस सीजन उन्होंने अपने आ...

धमाकेदार रहा Shubman Gill का पहला IPL शतक, खेली थी महज इतनी गेंदे

Shubman Gill First IPL Century: शुभमन गिल भारत के स्टार बल्लेबाज हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी माना जाने लगा है। न सिर्फ घरेलु और इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी वह लाजवाब प्रदर्शन करते रहे है। वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट में परिस्तिथि के अनुसार खेलने के लिए मशहूर है। वह टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले आईपीएल में भी शतक लगा चुके है। उनका पहला IPL शतक साल 2023 में आया था। 56 गेंदों में लगाया था पहला शतक (Shubman Gill First IPL Century) आईपीएल के 16वें सीजन में 15 मई 2023 (सोमवार) को शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ पहला शतक लगाया। यह सीजन का ओवरऑल 62वां मुकाबला था। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया था। गिल ने अपना आईपीएल डेब्यू शतक महज 56 गेंदों में पूरा किया था। इसके बाद वह दो गेंदे और खेल सके। यह भी पढ़े:   कैसा था Arjun Tendulkar का IPL डेब्यू मैच में परफॉर्मेंस, जानकर चौंक जाएंगे आप गुजरात टाइटंस के लिए पहला शतक (First cen...

कैसा था Arjun Tendulkar का IPL डेब्यू मैच में परफॉर्मेंस, जानकर चौंक जाएंगे आप

Arjun Tendulkar IPL Debut Match Performence: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम है। भारतीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों का गुणगान कई दशकों तक किया जाता रहेगा। अपने पिता सचिन की तर्ज पर ही बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बना रहे है। अर्जुन ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में डेब्यू साल 2023 में किया। आईपीएल के इस 16वें सीजन में वह कुछ मैचों में खेलते नजर आये थे। सूर्या की कप्तानी में किया IPL डेब्यू अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (IPL Franchise Mumbai Indians) के लिए अपना डेब्यू किया। 16 अप्रैल 2023 (रविवार) को उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच खेला। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभाल रहे थे। सूर्या की कप्तानी में अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू मैच खेला। इस मैच में वह कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सकते थे और फैंस को निराश किया।   View this post on Instagram   A post shared by Arjun Tendulkar (@arjuntendulkar24) मुंबई इंडियंस से जुड़े है अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल ...