जानें कौन हैं Xiangrong Li, जिसकी वजह से ट्रेंड हुआ #UninstallMakeMyTrip

MakeMyTrip Director Xiangrong Li : जियानग्रोंग ली टूर एंड ट्रेवल कंपनी ‘मेक माय ट्रिप’ की निदेशक सूची में से एक है। वह मूल रूप से चीन की नागरिक है। उन्हें 6 सितंबर 2019 को एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में MakeMyTrip कंपनी में शामिल किया गया था। ‘मेक माय ट्रिप’ एक भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है, जिसकी स्थापना सन 2000 में हुई थी। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्तिथ है। कंपनी कई तरह की ग्राहक सेवा प्रदान करती है।

एक्स पर ट्रेंड हुई चीन की Xiangrong Li

Xiangrong Li इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड कर रही है। उन्हें MakeMyTrip से निकालने की मांग की जा रही है। दरअसल, भारत-मालदीव तनाव के बीच की मुख्य जड़ चीन बन रहा है। ऐसे में भारत के लोग दोनों ही देशों की भारतीय कंपनियों में भागीदारी को नापसंद कर रहे है। एक्स (X) पर #UninstallMakeMyTrip हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। यह इसलिए क्योंकि चीनी नागरिक Xiangrong Li इस कंपनी के साथ स्वतंत्र डायरेक्टर है। भारतीय लोगों का कहना है कि MakeMyTrip भारत की कंपनी है और चीन के लोगों को बड़े पदों पर रख कर चीन और अप्रत्यक्ष रूप से मालदीव का साथ दे रही है।

कौन है Xiangrong Li

Xiangrong Li अप्रैल 2016 से शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी बीजिंग टूरिस्ट होटल (ग्रुप) कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक और वित्तीय नियंत्रक के रूप में काम किया है। वह 1993 से 2010 तक यूनिलीवर में विभिन्न पदों पर कार्यरत रही। इस दौरान उन्होंने 2007 से 2010 तक ग्रेटर चीन क्षेत्र के लिए वित्तीय नियंत्रक के रूप में कार्य किया। 2010 से अगस्त 2014 तक हांगकांग के स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी हेंगडेली होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में भी कार्य किया। अगस्त 2014 से अप्रैल 2016 तक होमिन्स होटल समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में सेवायें दी।

https://twitter.com/shanktankk/status/1744345216252088609

कितना पढ़ी-लिखी है Xiangrong Li

जियानग्रोंग ली ने शंघाई यूनिवर्सिटी ऑफ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक और शंघाई इंटरनेशनल स्टडीज इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय लेखांकन में स्नातक किया। जुलाई 1993 में इसे अब शंघाई इंटरनेशनल स्टडीज यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने सितंबर 2008 में चीन यूरोप इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल से कार्यकारी प्रबंधन व्यवसाय प्रशासन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वह एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स की एक वरिष्ठ सदस्य और द चाइनीज इंस्टीट्यूट ऑफ सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट्स के सदस्य हैं।

यह भी पढ़े: Shri Ram ने की थी तपस्या, वहां आज भी बिना आवाज किये बहती है मां गंगा

ये चीनी भी हैं MakeMyTrip में निदेशक

  • Cindy Xiaofan Wang
  • Xiangrong Li
  • James Jianzhang Liang
  • Xing Xiong

मालदीव के खलाफ क्यों हैं भारत में गुस्सा?

देश में फिलहाल मालदीव के खिलाफ गुस्से का माहौल चल रहा है। दरअसल, लंबे समय से भारत का मजबूत इस्लामिक मित्र देश रहा Maldives आज भारत को आंखे दिखा रहा है। मालदीव की करीब 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था पर्यटन बेस्ड है, जिसमें सबसे अधिक सहयोग भी भारतीय पर्यटकों का रहता है। लेकिन वहां की नई सरकार का झुकाव चीन की तरफ दिखाई दे रहा है।

चीन की शह पाकर भारत से दुश्मनी मोल ले रहे Maldives का भारत में चौतरफा विरोध हो रहा है। वहां के मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यहां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे है। हालांकि, मालदीव की नई सरकार के मंत्रियों की आलोचना उन्हीं के देश में विपक्ष के कई नेता भी लगातार कर रहे है। दरअसल, मालदीव के नए राष्ट्रपति Mohamed Muizzu कट्टर चीन समर्थक स्वभाव के है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो