26 January पर राजस्थान की इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर, दिन बन जाएगा

Rajasthan Historical Places: इस वर्ष 26 January पर भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा हैं। यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसपर देशभर में सार्वजनिक अवकाश भी रहता हैं। ऐसे में अवकाश के दिन लोग देशभक्ति के माहौल में रंगे हुए नजर आते हैं। ऐसे में यदि आप देशभक्ति के इस माहौल के अंदर इस छुट्टी को विशेष बनाना चाहते है तो राजस्थान की धरती पर स्तिथ ऐतिहासिक स्थलों से रुबरु जरूर होवें। चलिए जानते हैं कुछ जगहों के बारे में –

जैसलमेर वार म्यूजियम
(Jaisalmer War Museum)

26 जनवरी को राजस्थान के जैसलमेर जाना ठीक रहेगा। ‘जैसलमेर वार म्यूजियम’ साल 1971 में लड़ी ‘लोंगेवाला की लड़ाई’ में शहीद सैनिकों के नाम समर्पित हैं। यहां आपको टैंकों, तोपों और सैन्य वाहनों के साथ, ट्राफियां और पुराने उपकरण देखने को मिलेंगे। इसमें भारतीय सेना, प्रथम विश्व युद्ध, चक्र योद्धाओं, सियाचिन योद्धाओं के उपकरण और तस्वीरें शामिल हैं। यह म्यूजियम पर्यटकों के लिए बिना एंट्री फीस के हर दिन सुबह 10 से शाम 6 तक खुलता हैं।

मुनाबाव बॉर्डर
(Munabao Border)

अगर आप 26 January की छुट्टी को एक बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फिर आपको मुनाबाव बॉर्डर जाना चाहिए। यहां आपको अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने आना चाहिए। यहां भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर लगता है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर यहां कई देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ-सात परेड का भी आयोजन होता हैं। पाकिस्तान के मध्य चलने वाली रेल, थार एक्सप्रेस, मुनाबाव से होकर निकलती हैं।

यह भी पढ़े: अलग होता हैं 26 January और 15 August पर तिरंगा फहराने का तरीका

लोंगेवाला बॉर्डर
(Longewala Border)

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला बॉर्डर विजिट कर सकते है। साल 1971 के युद्द की जीत की यादें ताजा करने के लिए यह सबसे बेस्ट जगह हैं। 26 January पर यहां परेड के साथ-साथ रिट्रीट समारोह का भी आयोजन होता है। बॉर्डर के पास लोकप्रिय तनोट माता मंदिर है। जैसलमेर से लोंगेवाला बॉर्डर लगभग 123 किमी दूरी पर स्तिथ है। हर समय देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए यहां पहुंचते रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो