IPL 2024 से 2028 तक के लिए TATA Group बना टाइटल स्पॉन्सर, करोड़ों में हुआ करार

TATA Title Sponcer IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टाइटल स्पॉन्सशिप अगले पांच सालों के लिए अब TATA Group के पास ही रहेगी। टाटा समूह ने एक बार फिर आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप के राइट्स जीते हैं। इस करार के तहत अगले पांच साल यानी 2028 तक टाटा ग्रुप ही आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट का मुख्य स्पोंसर बना रहेगा। टाटा ने इस करार के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप को पीछे छोड़ा, जिसने अंत तक राइट्स के कड़ी मशक्कत की।

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने IPL Title Sponsorship के अधिकार जीतने के लिए 2500 करोड़ रुपये की बोली लगाई। लेकिन टाटा समूह ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उतनी ही राशि देने में सहमति जता दी। गौरतलब है कि इससे पहले टाटा समूह ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो (Vivo IPL) को IPL Title Sponsorship से हटाया था। तब TATA Group ने आईपीएल के साथ दो साल यानी 2022 से 2023 तक के लिए करार किया था।

1 साल के लिए ड्रीम 11 बना था मुख्य स्पॉन्सर

वीवो के पास 2018 से 2022 तक IPL Title Sponsorship थी। वीवो और आईपीएल के बीच करीब 2200 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। अंतिम वर्ष 2022 में एग्जिट वैल्यू 512 करोड़ रुपये निर्धारित हुई थी। हालांकि, यह सौदा अंततः छह साल तक चला, क्योंकि इसे कोरोना महामारी के दौरान एक साल के लिए रोक दिया गया था। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2020 में गलवान घाटी में टकराव के बाद IPL ने स्पॉन्सर अधिकार Dream 11 को दे दिए थे।

यह भी पढ़े: TV और मोबाइल पर IPL 2024 Live Free देखने के लिए 7 Streaming Application

टाटा समूह ने वीवो को पछाड़ जीती थी रेस

वीवो ने 2021 में आईपीएल टाइटल प्रायोजक के रूप में वापसी की। टाटा समूह ने 2022 आईपीएल के दौरान कदम रखा और प्रति सीजन 365 करोड़ रुपये का योगदान देने पर सहमत हुआ और बाकी वीवो को कवर करना था। इसके सफल होने के बाद से टाटा इस आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो