कैसा था Arjun Tendulkar का IPL डेब्यू मैच में परफॉर्मेंस, जानकर चौंक जाएंगे आप

Arjun Tendulkar IPL Debut Match Performence: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम है। भारतीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों का गुणगान कई दशकों तक किया जाता रहेगा। अपने पिता सचिन की तर्ज पर ही बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बना रहे है। अर्जुन ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में डेब्यू साल 2023 में किया। आईपीएल के इस 16वें सीजन में वह कुछ मैचों में खेलते नजर आये थे।

सूर्या की कप्तानी में किया IPL डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (IPL Franchise Mumbai Indians) के लिए अपना डेब्यू किया। 16 अप्रैल 2023 (रविवार) को उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच खेला। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभाल रहे थे। सूर्या की कप्तानी में अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू मैच खेला। इस मैच में वह कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सकते थे और फैंस को निराश किया।

मुंबई इंडियंस से जुड़े है अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ऐसी टीम है, जिसने पहली बार Arjun Tendulkar को खरीदने में दिलचस्पी ली। मुंबई ने साल 2022 के ऑक्शन में अर्जुन को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। इसके बाद 2023 के ऑक्शन में उनपर गुजरात टाइटंस ने 25 लाख की बोली लगाई लेकिन मुंबई ने 30 लाख देकर फिर से अर्जुन को अपने खेमे में ही रखा। अब एक बार फिर साल 2024 के सीजन में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े:  IPL Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

डेब्यू मैच में अर्जुन रहे बुरी तरह फ्लॉप

डेब्यू आईपीएल मैच में ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं मिला था। उन्होंने अपने कोटे से 2 ओवर की गेंदबाजी जरूर की। मध्यम गति के तेज गेंदबाज अर्जुन ने डेब्यू आईपीएल मैच में दो ओवर गेंदबाजी में 8.50 की इकॉनमी रेट से 17 रन खर्च किये लेकिन विकेट न ले सके।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो