26 January Tailor हैं इस शख्स का नाम, करते हैं सरकारी नौकरी

26 January Tailor Story: भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। देश का न सिर्फ बच्चा-बच्चा बल्कि हर जवान और बूढ़ा भी इस दिन देशभक्ति से लबरेज नजर आता है। इन सब के बीच एक हैरान कर देने वाला सच हम आपको बता रहे है। वो यही हैं कि जिस 26 जनवरी को आप राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हो, वह किसी की पहचान हैं। जी हां एक व्यक्ति है, जिनका नाम ही ’26 जनवरी’ हैं।

जानकर आपका हैरान होना लाजिमी है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। जिस शख्स की हम बात कर रहे है, उनका पूरा नाम ‘छब्बीस जनवरी टेलर’ हैं। वह भारत के राज्य मध्यप्रदेश के मंदसौर के मूल निवासी है। यही नहीं वह एक सरकारी कर्मचारी है। वह 26 जनवरी 2024 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है। मौजूदा समय में वह मंदसौर के डाइट संस्थान के कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके नाम की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसे हम आपको इस लेख में आगे बताने जा रहे है। जानते है –

अनोखे नाम वाले शख्स की कहानी

इस शख्स का जन्म 26 जनवरी 1966 को हुआ। यह वही वक्त था, जब पूरा देश झंडावंदन कर रहा था। गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए शख्स के देशभक्त शिक्षक पिता ने अपने बेटे का नाम ही 26 January रख दिया। अपने इस अजीबोगरीब नाम की वजह से शख्स को रोजमर्रा के जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाबजूद वह अपने पिता के सम्मान में इस नाम से प्यार करता है।

यह भी पढ़े: यहां पढ़े जोश से लबरेज 3 सबसे बढ़िया देशभक्ति गीत

नाम का उड़ता था मजाक

अपने पिता के रखे नाम का और पिता की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कभी नाम बदलने का विचार नहीं लाया। कई बार जिला कलेक्टर भी नाम को पढ़कर शख्स से मिलने की इच्छा व्यक्त कर चुके है। शुरूआती जीवन में शख्स को नाम की वजह से लोगों द्वारा किये जाने वाले मजाक का सामना करना पड़ा। लेकिन समय बदला और आज शख्स की कार्यकुशलता और जिंदादिली के उनके साथी कायल हैं।

26 जनवरी पर झंडा वंदन कर पूरा ऑफिस स्टाफ उसका जन्मदिन भी मनाता है। वह शख्स बताते हैं कि उनके नाम की वजह से उन्हें बैंक में भी अकाउंट खुलवाने में परेशानी आई, लेकिन अपने देश भक्त पिता द्वारा रखे गए नाम का उन्होंने पूरा सम्मान किया और इसी नाम के साथ अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की हैं।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो