यहां तैयार हो रहा Ayodhya Ram Mandir से भी पांच गुना बड़ा मंदिर, जानें खास

Virat Ramayan Mandir Bihar: दुनिया का सबसे बड़ा Ram Mandir बिहार के चंपारण में बन रहा है। यह अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर से पांच गुना बड़ा होगा। इसका नाम ‘विराट रामायण मंदिर’ हैं। इसका निर्माण साल 2025 के आखिर तक पूरा होगा। इस मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का भी निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के कैथवलिया में हो रहा है।

विराट रामायण मंदिर की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। यह पटना के महावीर मंदिर की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल है। जब इसका भूमि पूजन हुआ था, उस वक्त के भाजपा विधायक सचिंद्र सिंह ने इसमें हिस्सा लिया था, लेकिन जब राजनीतिक प्रभाव के कारण मंदिर के निर्माण कार्य में व्यवधान होने लगा तो पूर्वी आईपीएस अधिकारी और महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने राजनीति से दूर रहते हुए कार्य को आगे बढ़ाने का निश्चय किया।

विराट रामायण मंदिर के बारे में

बिहार में बन रहा यह Ram Mandir सवा सौ एकड़ जमीन में फैला हुआ होगा। क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्गफुट होगा। 270 फीट का सबसे ऊंचा शिखर होगा। वहीं, 198 फीट का एक शिखर और होगा। इसके अलावा 180 फीट के चार शिखर रहेंगे। 135 फीट का एक शिखर और 108 फीट ऊंचाई के 5 शिखर भी होंगे। मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट रखी गई है। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह मंदिर अयोध्या से जनकपुर की ओर जाते वक्त दृश्यमान होगा।

यह भी पढ़े: Shri Ram ने की थी तपस्या, वहां आज भी बिना आवाज किये बहती है मां गंगा

दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग के बारे में

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 2025 तक बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। यह शिवलिंग सहस्त्र शिवलिंग होगा। इसमें हजार शिवलिंग की आकृति होगी। इस तरह के सहस्त्र शिवलिंग का 1500 साल बाद निर्माण करवाया जा रहा है। इसके पहले 800 ई. में सहस्त्र शिवलिंग का निर्माण किया गया था। शिवलिंग का निर्माण काले ग्रेनाइट से किया जा रहा है। शिवलिंग पर तीन मंजिला मंदिर के ऊपर तल से जलाभिषेक होगा। इसका वजन 210 टन होगा। इसकी ऊंचाई 33 फीट और गोलाई 33 होगी। श्रद्धालु 33 फीट की ऊंचाई से महादेव को जल अर्पित कर पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो