Posts

Showing posts from September, 2022

Mahesh Bhatt Birthday: इन तीन हसीनाओं से रहा महेश भट्ट का अफेयर, अनाथालय की लड़की से हुआ था पहला प्यार

Image
Mahesh Bhatt Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का आज जन्मदिन हैं। 20 सितंबर 1948 को मुंबई में जन्मे महेश आज 74 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें सिने जगत में अक्सर बोल्ड कंटेंट फिल्में निर्देशित करने के लिए जाना जाता हैं। उनकी लिस्ट में ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘पाप’, ‘मर्डर’, ‘रोग’, ‘जहर’, ‘मर्डर 2’, ‘जिस्म 2’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले महेश भट्ट की लाइफस्टाइल भी काफी रसभरी रही हैं। विवादों में रही महेश भट्ट की लव लाइफ Mahesh Bhatt-Lorraine Bombay Scottish लोरिएन ब्राइट से पहली शादी जब महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे और लोरिएन बॉम्बे स्कॉटिश (Lorraine Bombay Scottish) अनाथालय में पढ़ती थीं। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और यह धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि महेश लोरिएन से मिलने अनाथालय जाय करते थे लेकिन एक दिन वह पकडे गए। इसके कुछ समय बाद उन्होंने लोरिएन से शादी कर ली। शादी के बाद लोरिएन ने नाम बदलकर किरण कर लिया। इ...

Love Shayari Hindi: झूठा लव और वफ़ा की कसमें, साथ देने का वादा, कितना झूठ...

Image
उसकी तलाश में जब मैंने भटकना छोड़ दिया, यादों में उनकी खोकर मैंने तड़पना छोड़ दिया, वो आये तो सही लेकिन उस वक़्त, जब इस दिल ने उनके लिए धड़कना छोड़ दिया..!! मत पूछना कभी दोबारा, कि तुम मेरे क्या लगते हो, जैसे दिल के लिए धड़कन जरूरी है वैसे मेरी साँसों के लिए तुम जरूरी हो..!! जाने कैसे समझाऊं तुम्हे मैं, कि तुम्हारे बिना ज़ी नहीं पाऊँगा, जो ना मिला तुम्हारा साथ मुझे, घुट-घुट कर मर जाऊंगा..!!   गुज़र गई वो तारों वाली सुनहरी रात, फिर याद आ गयी हमें तुम्हारी मीठी याद, है दुआ कि हर पल हो तुम्हारी खुशियों से मुलाक़ात, ख़ुदा करे हो मुस्कराहट के साथ तुम्हारे इस दिन की शुरुआत..!! झूठा लव और वफ़ा की कसमें, साथ देने का वादा, कितना झूठ बोलती है दुनिया, सिर्फ समय बिताने के लिए..!! यह भी पढ़े: Hindi Jokes: Funny Jokes: Laughter: दूल्हे हो … तुम्हें तो जिंदगी भर ऐतराज होगा! मौलवी की बात सुन आएगी हंसी

Cheetah in India: 75 साल बाद भारत की धरती पर उतरे 5 मादा और 3 नर चीते, जानिए क्यों होते हैं सबसे खतरनाक

Image
Cheetah in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई में आज नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में छोड़ दिया गया हैं। आजादी से पहले के भारत को ‘चीतों का घर’ कहा जाता था। लेकिन धीरे-धीरे भारत की धरती से चीते विलुप्त होते चले गए। आजादी के वक्त 1947 में देश में आखिरी तीन चीतों का शिकार मध्य प्रदेश के कोरिया रियासत के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने किया था। जिसकी फोटोज आज भी बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी में हैं। Cheetah in India अब 75 साल बाद आठ चीतों को नामीबिया से भारत की धरती पर लाया गया है। ऐसे में आज हम आपको चीतों की सारी खासियत बताएंगे। जानते हैं… चीते की 120 किलोमीटर की अधिकतम रफ्तार चीते के बारे में कहा जाता है कि इनकी अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। अपनी सबसे तेज रफ्तार के समय चीता 23 फीट यानी करीब सात मीटर लंबी छलांग लगा सकता है। चीता हर सेकेंड में चार छलांग लगाता है। चीते की रिकॉर्ड रफ्तार अधिकतम एक मिनट के लिए रह सकती है। यह अपनी फुल स्पीड से सिर्फ 450 मीटर दूर तक ही ...

Sanaya Irani Birthday: आमिर खान-काजोल की फिल्म से किया डेब्यू, मां की जिद ने बदल दी थी सनाया ईरानी की जिंदगी

Image
Sanaya Irani Birthday: टीवी की दुनिया में सनाया ईरानी (Sanaya Irani) एक बड़ा नाम है। यह खूबसूरत अदाकारा आज 17 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी अदाकारी से लेकर खूबसूरती तक दर्शकों का दिल जीतने वाली सनाया का जन्म 17 सितंबर साल 1983 को मुंबई के पारसी परिवार में हुआ था। सनाया ने शुरूआती पढ़ाई मुंबई के ऊटी बोर्डिंग स्कूल में की। फिर सनाया ने सिडेनहैम कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की, इसी दौरान वे सिने जगत की तरफ बढ़ी। Sanaya Irani Birthday दरअसल, सनाया ईरानी की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी अपना करियर सिनेमा जगत में बनाए। सनाया की मां ने ही उन्हें मॉडलिंग और अभिनय करने के लिए प्रेरित किया। अपनी मां की जिद करने के बाद ही सनाया ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर अपना करियर अभिनय में आगे बढ़ाया। मां की जिद और चाहत का सम्मान करते हुए सनाया ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ते हुए मॉडलिंग की तरफ अपना कदम बढ़ाया। Sanaya Irani Birthday बोमन ईरानी ने किया था सनाया का पहला पोर्टफोलियो हैरानी की बात हैं कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) ने ही सनाया की मॉडलिंग का पहला पोर्टफोलियो ...

Nia Sharma Birthday: पत्रकार बनने चली निया शर्मा को किस्मत ने बनाया हीरोइन, फिर इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पछाड़ा

Image
Nia Sharma Birthday: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) 17 सिंतबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। आज वह अपने जीवन के 32 वर्ष पूरे कर चुकी हैं। निया ना सिर्फ अपने काम बल्कि अपनी बोल्डनेस को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। निया शर्मा (Nia Sharma) का जन्म 17 सितंबर 1990 को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुआ। निया आज सीरियल्स से लेकर रियलिटी शोज तक में अपनी प्रतिभा से खूब धमाल मचा रही हैं। Nia Sharma Birthday निया शर्मा (Nia Sharma) की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि निया के लिए टीवी जगत में सफलता का ये सफर इतना आसान नहीं रहा। तो चलिए आज जन्मदिन के मौक पर जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी की कुछ खास बातें, एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं निया शर्मा अभिनेत्री ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली से ही की। कहा जाता हैं कि निया का अभिनेत्री बनने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल की हैं और वह पत्रकार बनने का सपना देखा करती थी। लेकिन यकायक उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिले और फिर वह टीवी जगत में भी आ गयी। टीवी पर अपने करियर की श...

Priya Anand Birthday: दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद स्वामी से था इस अभिनेत्री को प्यार, सब कुछ छोड़ करना चाहती थी शादी!

Image
Priya Anand Birthday: तमिल फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया आनंद (Priya Anand) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। वह तमिल फिल्मों के साथ-साथ कई हिंदी और मलायलम फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। प्रिया आनंद ने 2012 में आई श्री देवी अभिनीत हिंदी फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ (English Vinglish) मूवी में स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह फुकरे और रंगरेज जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आयी। Actress Priya Anand Birthday हिंदी सिनेमा में उन्हें बड़ी पहचान फिल्म ‘फुकरे’ और ‘फुकरे 2’ से मिली। प्रिया आनंद (Priya Anand) ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरु किया था। इसके बाद उन्हें तमिल फिल्म Dangerous Lover (वामानन) ऑफर हुई जिसे उन्होंने स्वीकार किया। यह फिल्म साल 2009 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। Actress Priya Anand Birthday एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया आनंद ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर राय व्यक्त की थी। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो तेजी से मीडिया की सुर्ख़ियों में आ गया। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने...

Johnny Depp-Amber Heard: जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के मुकदमे पर बनी फिल्म, 30 सितंबर को फ्री में होगा प्रीमियर

Image
Hot Take: The Depp/Heard Trial: हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप (Johnny Depp) और अभिनेत्री एम्बर हर्ड (Amber Heard) का तलाक इस साल के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक रहा। जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर के खिलाफ दायर मुकदमा भी जीता। इस पूरे विवादास्पद मानहानि मुकदमे पर बेस्ड एक फीचर फिल्म बनाई गई हैं जो इस महीने के अंत तक रिलीज कर दी जायेगी। इस फिल्म का नाम ‘हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल’ रखा गया है जिसका टुबी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फ्री प्रीमियर होगा। Johnny Depp-Amber Heard फीचर फिल्म ‘हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल’ 30 सितंबर को प्रसारित की जायेगी। फिल्म की कहानी पूरी तरह से छह सप्ताह तक टीवी पर प्रसारित हुए जॉनी डेप (Johnny Depp) और एम्बर हर्ड (Amber Heard) के बीच मानहानि मुक़दमे की कार्यवाही पर आधारित हैं। ‘हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल’ (Hot Take: The Depp/Heard Trial) में मार्क हापका (Mark Hapka) जॉनी डेप और मेगन डेविस (Megan Davis) एम्बर हर्ड की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, मेलिसा मार्टी (Melissa Marty) हापका और डेविस के साथ डेप के वकील केमिल...

Arvind Kejriwal Said: विपक्षी एकता पर खुलकर बोले अरविंद केजरीवाल, कहा-जोड़तोड़ की राजनीति समझ से परे, मुझसे काम करवा लो!

Image
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ‘मेक इंडिया न.1’ (Make India No.1) अभियान में जुटे हैं। साथ ही इसके माध्यम से ही वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान को संभाले हुए हैं। हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी समेत अन्य विपक्षी दलों को लेकर की जा रही गठजोड़ की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की हैं। Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल ने 2024 को लेकर विपक्षी एकता को लेकर हो रहे प्रयास के सवाल पर जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि, ”इस देश के नेताओं को इकट्ठा करने से देश नंबर वन नहीं बनेगा, 130 करोड़ लोगों के अलायंस से देश नंबर वन बनेगा। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह जोड़तोड़ की राजनीति, यह अलायंस मुझे समझ नहीं आते। राजनीति उनके जिम्मे, स्कूल, अस्पताल, बिजली के लिए मुझे बुला लो। आप कहो अलायंस होगा, सीट अडजस्टमेंट… यह सब मुझे समझ नहीं आता। यह उनके जिम्मे।” इंटरव्यू में केजरीवाल से पत्रकार ने पूछा...

Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul: कौन हैं वेटलिफ्टर रागला वेंकट राहुल? जो महज 25 की उम्र में कई बार बढ़ा चुके तिरंगे का मान

Image
Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul: रागाला वेंकट राहुल (Ragala Venkat Rahul) भारत के युवा भारोत्तोलक (Weightlifter) हैं। राहुल ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इस टूर्नामेंट में वह स्वर्ण जीतने वाले चौथे नंबर के भारतीय एथलीट थे। राहुल ने चीन के नानजिंग में साल 2014 में हुए युवा ओलम्पिक खेलों में 77 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था, जोकि देश का इस खेल में पहला पदक था। Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से आने वाले रागला वेंकट राहुल (Ragala Venkat Rahul) का जन्म 16 मार्च 1997 को हुआ। वह परिवार में अपने पिता मधु रागला और माता नीलिमा के साथ रहते हैं। खेलों में करियर बनाने के लिए राहुल को अपने पेरेंट्स से मार्गदर्शन और प्रेरणा हासिल हुयी। महज 8 साल की उम्र में ही राहुल ने भारोत्‍तोलन (Weightlifting) का प्रशिक्षण आरंभ कर दिया था। जिसके बाद से लेकर आज तक राहुल ने खुद को पथ से भटकने नहीं दिया हैं। Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul युवा एथलीट रागला ...

Roger Federer Retirement: 24 साल लंबा सफर खत्म, टेनिस के बादशाह रोजर फेडरर ने की संन्यास की घोषणा, ऐसा रहा करियर

Image
Roger Federer Retirement: टेनिस जगत के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने संन्यास लेने का एलान कर दिया हैं। जिसके बाद दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक मायूस हो गए हैं। आखिर हो भी क्यों ना, अब उनका सबसे बड़ा स्टार टेनिस कोर्ट पर खेलते हुए विरोधियों को पस्त करते हुए दिखेगा नहीं। लेकिन फेडरर ने रिटायरमेंट का एलान करते वक्त ट्वीट में साफ़ किया हैं कि वह संन्यास के बाद निश्चित रूप से टेनिस खेलेंगे लेकिन यह किसी ग्रैंड स्लैम या किसी टूर पर नहीं होगा। Roger Federer Retirement रोजर फेडरर ने ट्वीट में लिखा है कि वह अगले हफ्ते लंदन में होने वाले लेवर कप के बाद टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक कुल 20 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुके हैं। जिनमें से छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं। यही वजह हैं कि दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाता है। ❤️ pic.twitter.com/YxtVWrlXIF — Roger Federer (@rogerfederer) September 15, 2...

Sri Lankan Cricket fan Uncle Percy: अंकल पर्सी हैं श्रीलंका के सबसे बड़े क्रिकेट फैन, 85 की उम्र में भी नहीं घटा जोश

Image
Sri Lankan Cricket fan Uncle Percy: दुनियाभर में लोगों की क्रिकेट के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के जबरा फैन ‘पर्सी अबेसेकरा’ भी उन्हीं में से एक हैं। क्रिकेट को गहराई से चाहने वाले लोग पर्सी अबेसेकरा के बारे में जरुर जानते होंगे जिन्हें प्यार से लोग ‘अंकल पर्सी’ भी कहते हैं। पर्सी कई वर्षों से अपने देश की टीम को देश-विदेश के दौरों पर जाकर चीयर्स करते स्टेडियम में आज भी नजर आ जाते हैं। 85 की उम्र में भी इस खेल के लिए उनका उत्साह काबिलेतारीफ हैं। sri lankan cricket fan uncle percy पर्सी अबेसेकरा पहली बार सन 1982 में श्रीलंका वर्सेज इंग्लैंड के टेस्ट में स्टेडियम में नजर आये थे। उसके बाद से लेकर आज तक वह श्रीलंका के मैचों में लगातार मौजूद रहे हैं। यहां तक कि मौजूदा समय में उनका देश श्रीलंका अपने सबसे खराब दौर से जूझ रहा हैं। श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट छाया हुआ हैं। इसके बाबजूद अंकल पर्सी टीम के मैचों में झंडा लहराते नजर आ रहे हैं। वे अक्सर मैदान पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ भी नजर आते रहते हैं। sri lankan cricket fan uncle percy अ...

American Athlete Sydney McLaughlin: विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिकी धावक मिशेल मैकलॉक्लिन के बारे में जानिए, तारीफें करते थकेंगे नहीं आप

Image
American Athlete Sydney McLaughlin: अमेरिका की बाधा दौड़ एथलीट और धावक सिडनी मिशेल मैकलॉक्लिन (Sydney McLaughlin) बेहद प्रतिभाशाली महिला हैं। एथलेटिक्स की दुनिया में उन्होंने अपने हुनर का परचम कई बार लहराया हैं। वह ट्रैक पर जब दौड़ लगाती हैं तो देखने वालों की निगाहें उन पर टिकी रह जाती हैं। एथलेटिक्स में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुकी सिडनी मैकलॉक्लिन 400 मीटर हड़ल रेस में विश्व रिकॉर्ड रखती हैं। वह 2021 टोक्यो ओलंपिक चैंपियन भी हैं। American Athlete Sydney McLaughlin विकिपीडिया पेज के अनुसार, सिडनी मैकलॉक्लिन (Sydney McLaughlin) का जन्म 7 अगस्त 1999 को संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यू जर्सी (New Jersey) राज्य के न्यू ब्रंसविक (New Brunswick) नाम के कैनेडियन प्रान्त में हुआ। वह 2016 रियो ओलंपिक में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में 400 मीटर की बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। American Athlete Sydney McLaughlin अमेरिकी हर्डलर और स्प्रिंटर मैकलॉक्लिन (Sydney McLaughlin) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट...

World Record Mountaineer Shanu Sherpa: दुनिया के 14 सबसे ऊंचे पर्वतों को दो बार फतह करने वाले शानू शेरपा के बारे में जानिए..

Image
विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ को माना जाता हैं। इसके अलावा भी दुनियाभर में कई ऐसी पर्वतीय चोटियां हैं जिनकी ऊंचाई पर जाना कोई आसान कार्य नहीं हैं। लेकिन नेपाल के ‘शानू शेरपा’ (Shanu Sherpa) नाम के व्यक्ति ने असंभव को भी संभव कर दिखाया हैं। दरअसल, शानू शेरपा (World Record Mountaineer Shanu Sherpa) ने ना सिर्फ एक बल्कि दो-दो बार दुनिया के 14 सबसे ऊंचे पर्वतों की चढ़ाई करने का गौरव हासिल किया हैं। वह ऐसा करने वाले विश्व के पहले पर्वतारोही बनने का गर्व रखते हैं। World Record Mountaineer Shanu Sherpa शानू शेरपा ने जिन 14 पर्वतीय चोटियों की चढ़ाई की हैं उनकी ऊंचाई 8,000 मीटर से अधिक हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले के निवासी शानू शेरपा ने हाल ही में इसी साल गुरूवार, 21 जुलाई को पाकिस्तान में स्तिथ दुनिया की 13वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘गशेरब्रम’ फतह की थी। जिसकी ऊंचाई लगभग 8,035 मीटर की आंकी जाती हैं। World Record Mountaineer Shanu Sherpa नेपाल-पाकिस्तान और तिब्बत में हैं अधिकतर ऊंचे पर्वत  World Recor...

Robin Uthappa Retirement: टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, ऐसा रहा करियर

Image
भारत के स्टार बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है “अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हालांकि, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए, और कृतज्ञ हृदय के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी को धन्यवाद।” 2006 में किया इंटरनेशनल डेब्यू Robin Uthappa retires from all forms of cricket दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने साल 2006 गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (वनडे) में पदार्पण किया था। जिसके बाद से लेकर अब तक वह भारत के लिए महज 46 वनडे और 13 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल सके हैं। वह 2007 उद्घाटन टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। भारत की 2004 अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य उथप्पा दो बार के आईपीएल चैंपियन और पूर्व ऑरेंज कैप विजेता भी रह चुके हैं। It has been my greatest honour to represent my country and my state, Karnataka. How...

Happy Birthday Shane Warne: आग में जल रहे जानवरों को बचाने के लिए नीलाम की अपनी टोपी, यहां भी बनाया रिकॉर्ड

Image
ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत दिग्गज लेग स्पिन क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) का आज जन्मदिवस है। 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने इसी साल चार मार्च को दुनिया से अलविदा कहा था। निधन के समय उनकी उम्र 52 साल की थी। शेन वॉर्न दुनिया के उन एथलीट्स में शुमार थे जो ना सिर्फ अपने खेल से बल्कि निजी जीवन को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहे। जीवन के अंतिम समय तक भी वह किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहा करते थे। शेन वॉर्न (Shane Warne) का क्रिकेट करियर बेहद लाजवाब रहा। उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक लेग स्पिन गेंदबाज कहा जाता था। क्रिकेट मैदान पर उन्होंने गेंदबाजी में तमाम बड़ी उपलब्धियां हासिल की। जितने लाजवाब रिकॉर्ड की वजह से वे चर्चित रहे, उतने ही वह अपनी लव लाइफ को लेकर विवादों में भी रहे। मशहूर अभिनेत्री लिज हर्ले (Elizabeth Hurle) अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनी रहती थी। Shane Warne auctioned his cap for five crores to save the animals scorched in the fire टोपी की नीलामी से जुड़ी रोचक घटना इसी साल जनवरी महीने (2022) की बात है जब ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग लगी थी। जि...

Twitter पर Virat Kohli के पूरे हुए पांच करोड़ फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया पहले क्रिकेटर बने

Image
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी पांच करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स रखते हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म पर पांच करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले विराट दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर विराट ने 50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा साल 2020 में ही पूरा कर लिया था। अब यह आंकड़ा कुल 21 करोड़+ तक आ पहुंचा हैं। विराट ट्विटर पर पाचवें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट ट्विटर प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले दुनिया के पांचवे एथलीट है। इस लिस्ट में मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) 95 करोड़+ फॉलोवर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। वही फुटबॉल खिलाड़ी वेन रूनी (Wayne Rooney) इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बास्केटबॉल के केविन दुरंत (Kevin Durant) तीसरे और ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी नेमार (Neymar) चौथे स्थान पर हैं। Virat Kohli completes 50 million followers on Twitter एमएस धोनी भी विराट की तरह लोकप...

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता के आरोप पर हंसते हुए बोले अरविंद केजरीवाल 'कांग्रेस खत्म हो गई है'!

Image
Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आगामी चुनावों को देखते हुए गुजरात के लोगों से नए-नए वादें कर रही हैं। वही, केजरीवाल यह साबित करने में हैं कि गुजरात में कांग्रेस मुकाबले में कही नहीं हैं क्योंकि असली मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हैं। मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी केजरीवाल ने कहा ‘कांग्रेस खत्म हो गई है।’ Gujarat Assembly Election 2022 जनता हमारे साथ हैं वह खुश हैं: केजरीवाल केजरीवाल अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने केजरीवाल को कांग्रेस नेता अजय कुमार (Congress leader Ajay Kumar) के आरोप से अवगत कराया जिसमें उन्होंने कहा था कि “पंजाब में ‘आप’ सरकार के पास सैलरी देने के पैसे नहीं हैं लेकिन विज्ञापन पर पंजाब सरकार ने गुजरात में करोड़ों खर्च कर दिए।” जवाब में केजरीवाल ने मीडिया से हंसते हुए कहा ‘कांग्रेस खत...

Gujarat Assembly Election 2022: मोदी के बाद सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाएगी बीजेपी, केजरीवाल ने पत्रकारों से ऐसा क्यों कहा?

Image
Gujarat Assembly Election 2022 आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) प्रचार में लगे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर हैं। मंगलवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार पलटवार किया। बीजेपी की तरह से यह आरोप लगाया गया था कि ‘आप’ गुजरात में मेधा पाटकर को सीएम उम्मीदवार बना सकती है। अब केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी मोदी के बाद सोनिया गांधी को पीएम बनाने जा रही है। साथ ही केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि ‘यह मेरा आरोप है बीजेपी पर और आप में हिम्मत हैं तो अब उनसे इस पर सवाल करें।’ Gujarat Assembly Election 2022: After Modi, BJP will make Sonia Gandhi the Prime Minister, why did Kejriwal say this to journalists? गुजरात और नर्मदा विरोधी है मेधा पाटकर गुजरात की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केजरीवाल गुजरात और नर्मदा विरोधी मेधा पाटकर को अपनी पार्टी का सीएम चेहरा बनाने जा रहे है। इसी बात को लेकर एक पत्...