Twitter पर Virat Kohli के पूरे हुए पांच करोड़ फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया पहले क्रिकेटर बने

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी पांच करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स रखते हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म पर पांच करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले विराट दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर विराट ने 50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा साल 2020 में ही पूरा कर लिया था। अब यह आंकड़ा कुल 21 करोड़+ तक आ पहुंचा हैं।

विराट ट्विटर पर पाचवें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट

ट्विटर प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले दुनिया के पांचवे एथलीट है। इस लिस्ट में मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) 95 करोड़+ फॉलोवर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। वही फुटबॉल खिलाड़ी वेन रूनी (Wayne Rooney) इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बास्केटबॉल के केविन दुरंत (Kevin Durant) तीसरे और ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी नेमार (Neymar) चौथे स्थान पर हैं।

Virat Kohli completes 50 million followers on Twitter
Virat Kohli completes 50 million followers on Twitter

एमएस धोनी भी विराट की तरह लोकप्रिय एथलीट

भारतीय क्रिकेट टीम को कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता किसी भी मामले में विराट कोहली से कम नहीं हैं। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धोनी-विराट के मुकाबले में काफी कम सक्रिय हैं। उनके ट्विटर पर लगभग 84 लाख फॉलोवर्स हैं। कम सक्रियता की वजह से धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक भी हटा लिया गया था लेकिन विवाद के बाद में उनका अकाउंट फिर से वेरीफाई कर दिया गया था।


यह भी पढ़े:

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता के आरोप पर हंसते हुए बोले अरविंद केजरीवाल ‘कांग्रेस खत्म हो गई है’!

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स