Gujarat Assembly Election 2022: मोदी के बाद सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री
बनाएगी बीजेपी, केजरीवाल ने पत्रकारों से ऐसा क्यों कहा?
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
Gujarat Assembly Election 2022
आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) प्रचार में लगे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर हैं। मंगलवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार पलटवार किया। बीजेपी की तरह से यह आरोप लगाया गया था कि ‘आप’ गुजरात में मेधा पाटकर को सीएम उम्मीदवार बना सकती है। अब केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी मोदी के बाद सोनिया गांधी को पीएम बनाने जा रही है। साथ ही केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि ‘यह मेरा आरोप है बीजेपी पर और आप में हिम्मत हैं तो अब उनसे इस पर सवाल करें।’
Gujarat Assembly Election 2022: After Modi, BJP will make Sonia Gandhi the Prime Minister, why did Kejriwal say this to journalists?
गुजरात और नर्मदा विरोधी है मेधा पाटकर
गुजरात की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केजरीवाल गुजरात और नर्मदा विरोधी मेधा पाटकर को अपनी पार्टी का सीएम चेहरा बनाने जा रहे है। इसी बात को लेकर एक पत्रकार ने केजरीवाल से सवाल किया कि क्या यह सही हैं ? जिसके जवाब में केजरीवाल ने सीधे-सीधे जवाब न देते हुए पलटवार किया और कहा,
”मैंने सुना है कि मोदी जी के बाद भाजपा वाले सोनिया गांधी को पीएम कैंडिडेट बना रहे हैं। इस पर उनसे पूछना क्या कहेंगे वो। मेरे प्रश्न को पूछना उनसे, थोड़ी हिम्मत करना आप, मैं जानता हूं डर लगेगा आपको। अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछना कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि आप मोदी जी के बाद सोनिया गांधी को पीएम कैंडिडेट बनाने जा रहे हैं। उनका इस पर क्या कहना है।”
Gujarat Assembly Election 2022: After Modi, BJP will make Sonia Gandhi the Prime Minister, why did Kejriwal say this to journalists?
मेधा पाटकर को बैकडोर से सीएम कैंडिडेट बनाए जाने को लेकर एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा,
”मैं भी तो यही कह रहा हूं कि बीजेपी बैकडोर से सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सीएम बनाने जा रही है। मेरा यह कहना है कि इस तरह के तर्क-कुतर्क से जनता का भला नहीं होने वाला। बीजेपी हार रहा है, कभी वह मेधा पाटकर को लेकर आएंगे बीच में किसी किसी और को। बीजेपी ने 27 साल में कुछ नहीं किया।”
केजरीवाल ने बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
T20 World Cup T20 World Cup: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच को लेकर बातचीत की. उनका मानना है कि भारतीय टीम को इस बात का सटीक अंदाजा है कि पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच कहां गया और कहां चूक हुई. उन्होंने कहा कि पहले छह ओवरों में पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी का मतलब था कि भारत पुरुष टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में अतिरिक्त 20-25 रन नहीं बना सका. भारत को रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने दस विकेट से शिकस्त दी. विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखी अपनी बात विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक टीम के तौर पर हमें यह समझने की जरूरत है कि बीच में वहां के हालात की हकीकत क्या थी. वहीं, 20-25 अतिरिक्त रन अच्छे होते. लेकिन पहले छह में शानदार गेंदबाजी ने हमें अतिरिक्त रन हासिल नहीं होने दिया. हम वास्तव में जानते हैं कि खेल कैसे हाथ से चला गया और यह कहां गलत हो गया. हमारे पास इसकी पूर्ण स्पष्टता है, यह जानना अच्छी बात है कि आप एक टीम के रूप में कहां गलत हुए. 'गलतियों पर काम कर बढ़ सकते हैं आ...
Railway Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे ने बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है। ये नियुक्तियां रेलवे रिक्रूटमेंट सेल और नॉर्दर्न रीजन की तरफ से कई ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पदों के लिए है। कुल रिक्त पद 4096 है, जिनमें कारपेंटर, फिटर, वेल्डर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक, टर्नर, ट्रिमर, मशीनिस्ट, वायरमैन समेत कई ट्रेड्स शामिल है। आवेदन तारीख (Application Date) आवेदन प्रारंभ तिथि : 16 अगस्त 2024 (शुक्रवार) आवेदन की अंतिम तिथि : 16 सितंबर 2024 (सोमवार) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) रेलवे में अप्रेंटाइस की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। ये भर्तियां 10वीं कक्षा व आईटीआई कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर होंगी। अभ्यर्थी के पास 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक और पद से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। इसी आधार पर मेरिट निकाली जायेगी और अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। मेरिट लिस्ट नवंबर 2024 में जारी की जायेगी। आयु सीमा (Age ...
UP Police Bharti Exam Dates: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख सामने आ चुकी है। यह परीक्षा इसी साल 2024 के अगस्त महीने की 23, 24, 25, 30 व 31 तारीख को आयोजित की जायेगी। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) की तरफ से किया जाना है। पहले ये परीक्षा पेपर लीक (Paper Leak) की वजह से निरस्त कर दी गई थी। यूपी पुलिस की इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उ0प्र0 में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जायेगी । इस विषय में सम्बन्धित जानकारियाँ समय-समय पर उपलब्ध करायी जायेगी। -अध्यक्ष,भर्ती बोर्ड @rajeevkrishna69 @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Uppolice pic.twitter.com/5vdrjlWwYx — Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) July 25, 2024
Comments
Post a Comment