Robin Uthappa Retirement: टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, ऐसा रहा करियर

भारत के स्टार बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है

“अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हालांकि, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए, और कृतज्ञ हृदय के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी को धन्यवाद।”

2006 में किया इंटरनेशनल डेब्यू

Robin Uthappa retires from all forms of cricket
Robin Uthappa retires from all forms of cricket

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने साल 2006 गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (वनडे) में पदार्पण किया था। जिसके बाद से लेकर अब तक वह भारत के लिए महज 46 वनडे और 13 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल सके हैं। वह 2007 उद्घाटन टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। भारत की 2004 अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य उथप्पा दो बार के आईपीएल चैंपियन और पूर्व ऑरेंज कैप विजेता भी रह चुके हैं।

ट्वीट में उथप्पा ने आगे लिखा,

“मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए 20 साल हो गए हैं और यह मेरे देश और राज्य, कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है – उतार-चढ़ाव से भरी एक अद्भुत यात्रा; एक जो संतोषजनक, पुरस्कृत और आनंददायक रही है और मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने के लिए अनुमति दी। हालांकि, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए, और आभारी दिल के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। जबकि मैं अपने युवा परिवार के साथ महत्वपूर्ण समय बिताऊंगा, मैं अपने जीवन के एक नए चरण के बारे में बात करने के लिए उत्सुक हूं।”

आखिरी इंटरनेशनल जिम्बाब्वे के खिलाफ

Robin Uthappa retires from all forms of cricket
Robin Uthappa retires from all forms of cricket

रॉबिन उथप्पा ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी वनडे मुकाबला 14 जुलाई 2015 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। उथप्पा ने अपने टी-20 करियर की शुुरूआत 13 सितंबर 2007 को स्काटलैंड के खिलाफ की थी जबकि आखिरी टी-20 मुकाबला 19 जुलाई 2015 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला। उथप्पा ने अपने टी-20 करियर में 118 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए। उथप्पा ने वनडे और टी-20 मैचों में कुल 1183 रन अपने नाम दर्ज किये।

Robin Uthappa retires from all forms of cricket
Robin Uthappa retires from all forms of cricket
कैसा रहा उथप्पा का आईपीएल करियर

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉबिन उथप्पा का करियर बेहद शानदार रहा। वह हर आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिये पंसदीदा खिलाड़ी बने रहे। मुबंई इंडियंस से उन्होंने आईपीएल करियर का आगाज किया, मगर इस बीच उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने साथ जोड़ा। उन्होंने 205 आईपीएल मैचों के अपने पूरे करियर में 130.25 के स्ट्राइक रेट से 4959 रन बनाने में सफलता हासिल की। इस दौरान उनके 481 चौके और 182 छक्के हैं।


यह भी पढ़े:

Twitter पर Virat Kohli के पूरे हुए पांच करोड़ फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया पहले क्रिकेटर बने

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो