Roger Federer Retirement: 24 साल लंबा सफर खत्म, टेनिस के बादशाह रोजर फेडरर ने की संन्यास की घोषणा, ऐसा रहा करियर

Roger Federer Retirement: टेनिस जगत के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने संन्यास लेने का एलान कर दिया हैं। जिसके बाद दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक मायूस हो गए हैं। आखिर हो भी क्यों ना, अब उनका सबसे बड़ा स्टार टेनिस कोर्ट पर खेलते हुए विरोधियों को पस्त करते हुए दिखेगा नहीं। लेकिन फेडरर ने रिटायरमेंट का एलान करते वक्त ट्वीट में साफ़ किया हैं कि वह संन्यास के बाद निश्चित रूप से टेनिस खेलेंगे लेकिन यह किसी ग्रैंड स्लैम या किसी टूर पर नहीं होगा।

Roger Federer Retirement
Roger Federer Retirement

रोजर फेडरर ने ट्वीट में लिखा है कि वह अगले हफ्ते लंदन में होने वाले लेवर कप के बाद टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक कुल 20 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुके हैं। जिनमें से छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं। यही वजह हैं कि दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाता है।

फेडरर ने अपने नोट में लिखा, (अंग्रेजी से हिंदी रूपांतरण)

“उन सभी उपहारों में से, जो टेनिस ने मुझे कई वर्षों में दिया है, उनमें से सबसे बड़ा उपहार वह लोग हैं जिनसे मैं इस रास्ते पर मिला हूं। मेरे दोस्त, मेरे प्रतियोगी और सभी प्रशंसक जो खेल को अपना जीवन देते हैं, वह सभी मेरे उपहार हैं। आज मैं आप सभी के साथ एक खबर साझा करना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे लिखा,

“मैं 41 साल का हूं। मैंने 24 साल के करियर में 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं। टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं अधिक उदारता से व्यवहार किया है और अब मुझे यह पहचानना होगा कि मेरे प्रतिस्पर्धी करियर को समाप्त करने का समय कब है। अगले हफ्ते लंदन में लेवर कप मेरा अंतिम एटीपी इवेंट होगा। मैं निश्चित रूप से भविष्य में और अधिक टेनिस खेलूंगा, लेकिन यह किसी ग्रैंड स्लैम या किसी टूर पर नहीं होगा।”

फेडरर ने लिखा,

“पिछले 24 साल मेरे लिए शानदार रहे हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि यह 24 साल महज 24 घंटे में ही हुए हैं। यह एक ऐसा अनुभव है, जैसे कि मैंने पूरी जिंदगी जी ली हो। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप जैसे दर्शकों के सामने और 40 अलग-अलग देशों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान मैं हंसा हूं और रोया भी हूं, खुशी मिली और दर्द भी मिला, लेकिन मैंने खुद के लिए अच्छा महसूस किया है।”

Roger Federer Retirement
Roger Federer Retirement
36 की उम्र में सबसे उम्रदारदाज विश्व चैंपियन बने फेडरर

उन्होंने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम के अलावा 103 करियर एटीपी खिताब भी जीते हैं। सन 1998 में इवान ल्यूबिचिच और सेवेरिन लूथी के मार्गदर्शन में करियर की शुरुआत करने वाले फेडरर जब 36 साल के थे तब उन्हें सबसे उम्रदराज विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल हुआ। फेडरर ने करियर में कुल 1526 सिंगल्स मैच खेले और कभी भी रिटायर्ड नहीं हुए। स्विस आइकन ने अपने करियर में कुल 223 डबल्स मैच खेले हैं।

Roger Federer Retirement
Roger Federer Retirement
फेडरर के करियर में मुख्य प्रतिद्वंदी रहे नडाल और जोकोविच

एक समय फेडरर के नाम से ही सबसे ज्यादा लंबे समय तक नंबर वन रहने का रिकॉर्ड था। लेकिन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। फेडरर के नाम 310 हफ्ते तक नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। फेडरर से ज्यादा ग्रैंडस्लैम राफेल नडाल (22), नोवाक जोकोविच (21) ने जीते हैं। फेडरर ने 28 जनवरी 2018 को अपना आखिरी (20) ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत जीते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roger Federer (@rogerfederer)

कमाई में भी फेडरर रहे सबसे अव्वल

फेडरर इसी साल अगस्त महीने में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी बने थे। उन्होंने लगातार 17वें साल यह उपलब्धि हासिल की थी। उनकी कुल कमाई लगभग 718 करोड़ रुपये (90 मिलियन डॉलर) रही है। फेडरर अपनी पूरी कमाई विज्ञापन, बिजनेस और कई इवेंट के जरिये करते हैं।


यह भी पढ़े:

American Athlete Sydney McLaughlin: विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिकी धावक मिशेल मैकलॉक्लिन के बारे में जानिए, तारीफें करते थकेंगे नहीं आप

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो