Mahesh Bhatt Birthday: इन तीन हसीनाओं से रहा महेश भट्ट का अफेयर, अनाथालय की लड़की से हुआ था पहला प्यार

Mahesh Bhatt Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का आज जन्मदिन हैं। 20 सितंबर 1948 को मुंबई में जन्मे महेश आज 74 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें सिने जगत में अक्सर बोल्ड कंटेंट फिल्में निर्देशित करने के लिए जाना जाता हैं। उनकी लिस्ट में ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘पाप’, ‘मर्डर’, ‘रोग’, ‘जहर’, ‘मर्डर 2’, ‘जिस्म 2’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले महेश भट्ट की लाइफस्टाइल भी काफी रसभरी रही हैं।

विवादों में रही महेश भट्ट की लव लाइफ

Mahesh Bhatt-Lorraine Bombay Scottish
Mahesh Bhatt-Lorraine Bombay Scottish

लोरिएन ब्राइट से पहली शादी

जब महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे और लोरिएन बॉम्बे स्कॉटिश (Lorraine Bombay Scottish) अनाथालय में पढ़ती थीं। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और यह धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि महेश लोरिएन से मिलने अनाथालय जाय करते थे लेकिन एक दिन वह पकडे गए। इसके कुछ समय बाद उन्होंने लोरिएन से शादी कर ली। शादी के बाद लोरिएन ने नाम बदलकर किरण कर लिया। इसी बीच महेश भट्ट का नाम परवीन बाबी से जुड़ने लगा तो पत्नी लोरिएन महेश से अलग हो गई।

Mahesh Bhatt-Parveen Babi
Mahesh Bhatt-Parveen Babi

परवीन बाबी के साथ रखा रिश्ता

लोरिएन बॉम्बे स्कॉटिश के साथ पहले से शादीशुदा होने के बाबजूद महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अभिनेत्री परवीन बाबी (Parveen Babi) के साथ इश्क लड़ाया। साल 1977 में परवीन से उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान महेश और परवीन लिव इन में रहने लगे थे। इस बीच प्यार के समंदर में महेश को परवीन की बीमारी Schizophrenia के बारे में पता चला। जिसके बाद महेश और परवीन बाबी धीरे-धीरे अलग हो गए। एक दिन परवीन बाबी का शव उनके घर में मिला।

Mahesh Bhatt-Soni Razdan
Mahesh Bhatt-Soni Razdan

दूसरी शादी के लिए कबूला इस्लाम

जब महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान (Soni Razdan) की एंट्री हुई तब महेश अपनी पहली पत्नी के साथ ही रह रहे थे। हालांकि, बाद में सोनी और महेश ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और फिर शादी रचाई, जिसके बाद कपल की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हुईं।

Mahesh Bhatt-Pooja Bhatt
Mahesh Bhatt-Pooja Bhatt

बेटी पूजा भट्ट को किया किस

हिंदी सिने इंडस्ट्री में उस वक्त बबाल खड़ा हो गया जब महेश भट्ट की अपनी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के साथ एक फोटोशूट में लिपलॉक करते हुए तस्वीरें सामने आई। इसके बाद महेश को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। फोटोशूट में पूजा पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी दिखी थीं और दोनों किस कर रहे थे।

Mahesh Bhatt-Rhea Chakraborty-Zia Khan
Mahesh Bhatt-Rhea Chakraborty-Zia Khan

रिया और जिया संग वायरल हुईं तस्वीरें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड मामले के बाद भी महेश भट्ट का नाम सुर्खियों में रहा। उस समय उनकी और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी थी जिसमें रिया और महेश काफी करीब दिखाई दिए। उस समय महेश भट्ट के साथ जिया खान (Zia Khan) की फोटोज भी सामने आई थीं। लोगों का कहना था कि महेश भट्ट के रिश्ते दोनों से काफी करीब रहे हैं। हालांकि यह मामला भी एक समय के बाद शांत हो गया।


यह भी पढ़े: Johnny Depp-Amber Heard: जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के मुकदमे पर बनी फिल्म, 30 सितंबर को फ्री में होगा प्रीमियर

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो