Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता के आरोप पर हंसते हुए बोले अरविंद केजरीवाल 'कांग्रेस खत्म हो गई है'!

Gujarat Assembly Election 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आगामी चुनावों को देखते हुए गुजरात के लोगों से नए-नए वादें कर रही हैं। वही, केजरीवाल यह साबित करने में हैं कि गुजरात में कांग्रेस मुकाबले में कही नहीं हैं क्योंकि असली मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हैं। मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी केजरीवाल ने कहा ‘कांग्रेस खत्म हो गई है।’

Gujarat Assembly Election 2022: After Modi, BJP will make Sonia Gandhi the Prime Minister, why did Kejriwal say this to journalists?
Gujarat Assembly Election 2022

जनता हमारे साथ हैं वह खुश हैं: केजरीवाल

केजरीवाल अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने केजरीवाल को कांग्रेस नेता अजय कुमार (Congress leader Ajay Kumar) के आरोप से अवगत कराया जिसमें उन्होंने कहा था कि “पंजाब में ‘आप’ सरकार के पास सैलरी देने के पैसे नहीं हैं लेकिन विज्ञापन पर पंजाब सरकार ने गुजरात में करोड़ों खर्च कर दिए।”

जवाब में केजरीवाल ने मीडिया से हंसते हुए कहा ‘कांग्रेस खत्म हो गई है। उनके प्रश्नों को लेना बंद कर दीजिए अब आप। उनके प्रश्नों के बारे में मत चिंता कीजिए।’ साथ ही केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात की जनता हमारे साथ है। जनता के मन में कोई प्रश्न नहीं है, जनता खुश है।

Gujarat Assembly Election 2022: Arvind Kejriwal said 'Congress is over'!
News Souce: LiveHindustan

केजरीवाल की गुजरातियों को गारंटियां

हाल के महीनों में गुजरात की अपनी कई यात्राओं के दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विभिन्न ‘गारंटियों’ की घोषणा की है। इनमें प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं व बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते, मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल और नयी नौकरियों का सृजन शामिल है।


यह भी पढ़े:

Gujarat Assembly Election 2022: मोदी के बाद सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाएगी बीजेपी, केजरीवाल ने पत्रकारों से ऐसा क्यों कहा?

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो