Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul: कौन हैं वेटलिफ्टर रागला वेंकट राहुल? जो महज 25 की उम्र में कई बार बढ़ा चुके तिरंगे का मान

Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul: रागाला वेंकट राहुल (Ragala Venkat Rahul) भारत के युवा भारोत्तोलक (Weightlifter) हैं। राहुल ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इस टूर्नामेंट में वह स्वर्ण जीतने वाले चौथे नंबर के भारतीय एथलीट थे। राहुल ने चीन के नानजिंग में साल 2014 में हुए युवा ओलम्पिक खेलों में 77 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था, जोकि देश का इस खेल में पहला पदक था।

Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul
Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से आने वाले रागला वेंकट राहुल (Ragala Venkat Rahul) का जन्म 16 मार्च 1997 को हुआ। वह परिवार में अपने पिता मधु रागला और माता नीलिमा के साथ रहते हैं। खेलों में करियर बनाने के लिए राहुल को अपने पेरेंट्स से मार्गदर्शन और प्रेरणा हासिल हुयी। महज 8 साल की उम्र में ही राहुल ने भारोत्‍तोलन (Weightlifting) का प्रशिक्षण आरंभ कर दिया था। जिसके बाद से लेकर आज तक राहुल ने खुद को पथ से भटकने नहीं दिया हैं।

Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul
Indian Weightlifter Ragala Venkat Rahul

युवा एथलीट रागला वेंकट राहुल (Ragala Venkat Rahul) की शुरूआती शिक्षा आंध्र प्रदेश के गुंटूर में ही पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने तेलंगाना स्थित स्‍पोर्ट्स स्‍कूल में भारोत्तोलन का प्रशिक्षण लेना आरंभ किया। यहां उन्हें कोच माणिक्‍यला राव के सानिध्य में ट्रेनिंग करने का अवसर मिला। भारोत्तोलन में देश का प्रतिनिधित्व करने के अलावा राहुल दक्षिण मध्‍य रेलवे में भी एक सम्मानजनक पद पर कार्यरत हैं।

रागला वेंकट राहुल की उपलब्धियां

  • 2017 सी.डब्ल्यू.जी. के यूथ और जूनियर वर्ग की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक।
  • 2014 नानजिंग ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेलों में 77 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक।
  • 2018 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स (CWG 2018) में वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता।
  • अप्रैल 2018 में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़े:

Sri Lankan Cricket fan Uncle Percy: अंकल पर्सी हैं श्रीलंका के सबसे बड़े क्रिकेट फैन, 85 की उम्र में भी नहीं घटा जोश

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो