Johnny Depp-Amber Heard: जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के मुकदमे पर बनी फिल्म, 30 सितंबर को फ्री में होगा प्रीमियर

Hot Take: The Depp/Heard Trial: हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप (Johnny Depp) और अभिनेत्री एम्बर हर्ड (Amber Heard) का तलाक इस साल के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक रहा। जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर के खिलाफ दायर मुकदमा भी जीता। इस पूरे विवादास्पद मानहानि मुकदमे पर बेस्ड एक फीचर फिल्म बनाई गई हैं जो इस महीने के अंत तक रिलीज कर दी जायेगी। इस फिल्म का नाम ‘हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल’ रखा गया है जिसका टुबी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फ्री प्रीमियर होगा।

Johnny Depp-Amber Heard
Johnny Depp-Amber Heard

फीचर फिल्म ‘हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल’ 30 सितंबर को प्रसारित की जायेगी। फिल्म की कहानी पूरी तरह से छह सप्ताह तक टीवी पर प्रसारित हुए जॉनी डेप (Johnny Depp) और एम्बर हर्ड (Amber Heard) के बीच मानहानि मुक़दमे की कार्यवाही पर आधारित हैं।

‘हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल’ (Hot Take: The Depp/Heard Trial) में मार्क हापका (Mark Hapka) जॉनी डेप और मेगन डेविस (Megan Davis) एम्बर हर्ड की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, मेलिसा मार्टी (Melissa Marty) हापका और डेविस के साथ डेप के वकील केमिली वास्केज (Camille Vasquez) के रूप में होंगी और मैरी कैरिग (Mary Carrig) हर्ड के वकील एलेन ब्रेडहोफ्ट के रूप में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amber Heard (@amberheard)

फिल्म के बारे में,

कहा जा रहा है कि फिल्म ‘हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल’ (Hot Take: The Depp/Heard Trial) में जॉनी और एम्बर हर्ड की बाहरी जिंदगी को भी दिखाया जाएगा। साथ ही मानहानि मुकदमे पर भी प्रकाश डाला जाएगा। फॉक्स एंटरटेनमेंट के मारविस्टा एंटरटेनमेंट की इस फिल्म का लेखन गाय निकोलुची (Guy Nicolucci) द्वारा किया गया है। सारा लोहमैन (Sarah Lohman) द्वारा निर्देशित हैं। वहीं, फिल्म ब्रिटनी क्लेमन्स, एंजी डे, मैरिएन सी वंच, हन्ना पिल्मर और फर्नांडो स्जे द्वारा निर्मित है। इसके अलावा निर्माता के रूप ऑटम फेडेरिसी और क्रिस्टोफर सीविजेटिक ने अपने नौवें हाउस बैनर के तहत काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Johnny Depp (@johnnydepp)

कैसे मिले जॉनी डेप और एम्बर हर्ड

डेप और हर्ड की पहली मुलाक़ात 2011 में ‘द रम डायरी’ (The Rum Diary) के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।फरवरी 2015 में शादी के बंधन में बंध गए और एक साल बाद ही 2016 में तलाक की अर्जी दे दी। इसके बाद जॉनी डेप ने 2018 के वाशिंगटन पोस्ट के एक लेख में एम्बर हर्ड को बदनाम करने के लिए मुकदमा दायर किया। जिसमें उन्होंने खुद को घरेलू शोषण का शिकार करार दिया था। बाद में डेप ने मुक़दमा जीता।


यह भी पढ़े:

विदेश में रहकर भी अच्छी-खासी इंडियन फॉलोइंग रखती है अभिनेत्री मुमताज की बेटी, कुछ ऐसा है जलवा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो