Arvind Kejriwal Said: विपक्षी एकता पर खुलकर बोले अरविंद केजरीवाल, कहा-जोड़तोड़ की राजनीति समझ से परे, मुझसे काम करवा लो!
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ‘मेक इंडिया न.1’ (Make India No.1) अभियान में जुटे हैं। साथ ही इसके माध्यम से ही वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान को संभाले हुए हैं। हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी समेत अन्य विपक्षी दलों को लेकर की जा रही गठजोड़ की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की हैं।

अरविंद केजरीवाल ने 2024 को लेकर विपक्षी एकता को लेकर हो रहे प्रयास के सवाल पर जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि,
”इस देश के नेताओं को इकट्ठा करने से देश नंबर वन नहीं बनेगा, 130 करोड़ लोगों के अलायंस से देश नंबर वन बनेगा। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह जोड़तोड़ की राजनीति, यह अलायंस मुझे समझ नहीं आते। राजनीति उनके जिम्मे, स्कूल, अस्पताल, बिजली के लिए मुझे बुला लो। आप कहो अलायंस होगा, सीट अडजस्टमेंट… यह सब मुझे समझ नहीं आता। यह उनके जिम्मे।”
इंटरव्यू में केजरीवाल से पत्रकार ने पूछा कि ‘आप भाजपा से लड़ने का दावा करते हैं, लेकिन वास्तव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुजरात में भी कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा,
”एक चीज बताओ, कांग्रेस को कमजोर करने के लिए मेरी जरूरत है? क्या राहुल गांधी पर्याप्त नहीं हैं? भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ”करें अच्छा है, करना चाहिए। सबको कुछ ना कुछ अच्छा करना चाहिए। वो लोग कर रहे हैं, उनके शुभकामनाएं।”
क्या ‘आप’ अकेले ही लड़ना चाहती है? इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा,
”130 करोड़ लोग जिस दिन खड़े हो गए, एक बार अन्ना आंदोलन में खड़े हुए थे। उस वक्त की सरकार हिल गई थी। 130 करोड़ लोग इकट्ठा हो गए तो सारी सरकारों को काम करना पड़ जाएगा। एक पॉजिटिविटी आएगी। आज इतनी निगेटिविटी आ गई है। ऐसे देश आगे नहीं बढ़ेगा। हमें देश में पॉजिटिवि एनर्जी इकट्ठी करनी पड़ेगी। देश के टीचर, इंजीनियर, मजदूर, किसान जब सब मिलकरक धक्का लगाएंगे तो देश नंबर वन बन जाएगा।”
यह भी पढ़े:
Comments
Post a Comment