Palak Paneer Kathi Roll: ब्रेकफास्ट में बनाएं इंस्टेंट पालक पनीर काठी रोल
ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो पालक पनीर काठी रोल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। स्वाद के साथ यह डिश हेल्दी भी है। पालक पनीर काठी रोल (Palak Paneer Kathi Roll) बनाने के लिए सामग्री पालक -परांठा के लिए आटा- 1 कप पालक प्यूरी- 1/2 कप बारीक कटी मिर्च- 1 जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच नमक- स्वादानुसार तेल- आवश्यकतानुसार कद्दूकस किया पनीर- 150 ग्राम बारीक कटी मिर्च- 2 बारीक कटा लहसुन- 5 कलियां बारीक कटा प्याज- 1 बारीक कटी धनिया पत्ती- 4 चम्मच बारीक कटा टमाटर- 1 लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर- 2 चम्मच हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच मस्टर्ड सॉस- 4 चम्मच टोमैटो पास्ता सॉस- 4 चम्मच नमक- स्वादानुसार पालक पनीर काठी रोल बनाने के लिए विधि (Recipe of Palak Paneer Kathi Roll) पालक की प्यूरी तैयार करते वक्त उसमें मिर्च भी डाल दें। बरतन में आटा, पालक प्यूरी, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिलाएं और आटे को गूंद लें। जरूरत पड़े तो आटा गूंदने के लिए थोड़े पानी का भी इस्तेमाल करें। सबसे अंत में एक चम...