भुवनेश्वर और अश्विन से बेहतर गेंदबाज हैं हिटमैन रोहित शर्मा, आंकड़े सच की गवाही दे रहे हैं




दुनिया रोहित शर्मा को धुरंधर बल्लेबाज के रूप में जानती है, लेकिन करियर की शुरुआत में वे एक स्पिनर हुआ करते थे। आज जब भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में अपनी शर्मनाक हार झेली है तो फिर से गेंदबाज रोहित शर्मा की चर्चा हो रही है, क्योंकि उनका रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन फुलटाइम गेंदबाजों से काफी बेहतर है, जो सिर्फ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। 


रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कुल 14 ओवर किए हैं और 3 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की हैं। जबकि महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी तक सिर्फ 2-2 विकेट ही निकाल पाए हैं। 


मौजूदा सीरीज में इन दोनों गेंदबाजों के आंकड़े और भी ज्यादा खराब हैं, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार को अभी तक दो मैचों में विकेट नहीं मिला है, जबकि आर अश्विन दो मैचों में अपने कोटे के सभी ओवर फेंकने के बाद भी सिर्फ एक विकेट निकाल पाए हैं। 


यह भी पढ़े: इन एथलीट्स की जिंदगी का नियमित हिस्सा है ‘योग’, आप भी कर सकते है इन्हें फॉलो

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स