IPL 2022 Auction: आईपीएल की नीलामी लिस्ट से टी20 के बेताज बादशाह क्रिस गेल बाहर, नहीं दिखेगा जलवा
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होनी है। नीलामी से पहले आईपीएल की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ को तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका दिया गया था और दोनों टीमों ने आधिकारिक तौर पर अपने तीन नए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया।
आईपीएल नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 270 कैप्ड और 312 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट से कुछ बड़े नाम गायब हैं, जोकि आईपीएल में इस बार अपनी चमक बिखेरते हुए नजर नहीं आएंगे।
टी20 के यूनिवर्स बॉस गेल का नाम बीसीसीआई द्वारा शेयर रजिस्ट्रेशन लिस्ट में नहीं है। गेल ने टी20 विश्व कप के बाद खुद घोषणा की थी कि वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे, लेकिन बीसीसीआई द्वारा जारी सूची में उनका नाम पंजीकृत खिलाड़ियों की सूची में नहीं है।
क्रिस गेल कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। गेल का नाम नीलामी लिस्ट में नहीं होने से उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
आईपीएल में क्रिस गेल :-
मैच - 142
पारी - 141
रन - 4965
औसत - 39.72
स्ट्राइक रेट - 148.96
50s/100s - 31/6
4s/6s - 405/357
यह भी पढ़े: गुगली किंग पीयूष चावला की लव लाइफ रही है बेहद दिलचस्प, पड़ोसन ने किया क्लीन बोल्ड
Comments
Post a Comment