UP Election: रायबरेली में कांग्रेस MLA अदिति सिंह ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को आखिर वह झटका लग ही गया, जो पहले ही तय ह गया था। रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैंप में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता का त्याग नहीं किया था, क्योंकि ऐसा करने पर उनकी विधानसभा की सदस्यता भी चली जाती। 

अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भेजे इस्तीफे में लिखा है, ''आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।'' उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भी इस्तीफा भेज दिया है। अदिति ने लिखा, ''मैं सदन से अपने स्थान से दिनांक 19 जनवरी को अपराह्न से पद का त्याग करती हूं।


Also Read: दुनिया में सबसे महंगा हैं यह मसाला, खाने के अलावा फेस क्रीम बनाने में भी होता हैं इस्तेमाल

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स