Palak Paneer Kathi Roll: ब्रेकफास्ट में बनाएं इंस्टेंट पालक पनीर काठी रोल



ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो पालक पनीर काठी रोल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। स्वाद के साथ यह डिश हेल्दी भी है।


पालक पनीर काठी रोल (Palak Paneer Kathi Roll) बनाने के लिए सामग्री


पालक -परांठा के लिए 

आटा- 1 कप 

पालक प्यूरी- 1/2 कप 

बारीक कटी मिर्च- 1 

जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच 

नमक- स्वादानुसार 

तेल- आवश्यकतानुसार 

कद्दूकस किया पनीर- 150 ग्राम 

बारीक कटी मिर्च- 2

बारीक कटा लहसुन- 5 कलियां 

बारीक कटा प्याज- 1 

बारीक कटी धनिया पत्ती- 4 चम्मच 

बारीक कटा टमाटर- 1 

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 

गरम मसाला पाउडर- 2 चम्मच 

हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच 

मस्टर्ड सॉस- 4 चम्मच 

टोमैटो पास्ता सॉस- 4 चम्मच 

नमक- स्वादानुसार


पालक पनीर काठी रोल बनाने के लिए विधि 

(Recipe of Palak Paneer Kathi Roll)


पालक की प्यूरी तैयार करते वक्त उसमें मिर्च भी डाल दें। बरतन में आटा, पालक प्यूरी, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिलाएं और आटे को गूंद लें। जरूरत पड़े तो आटा गूंदने के लिए थोड़े पानी का भी इस्तेमाल करें। सबसे अंत में एक चम्मच रिफाइन डालें। आटे को और अच्छी तरह से गूंद लें। गूंदे हुए आटे को चार हिस्सों में बांट लें। नॉनस्टिक पैन गर्म करें।


आटे की लोई से गोल रोटी बेल लें और उसे पैन में डालकर सेंक लें। हल्का-सा घी लगाएं। जब परांठा ब्राउन होने लगे, तो परांठे को पैन से निकाल लें। चारों परांठे ऐसे ही बना लें। अब पनीर भुर्जी बनाएं। भुर्जी बनाने के लिए सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर मिलाएं। तैयार परांठे पर पहले एक-एक चम्मच सॉस फैलाएं। उसके ऊपर भुर्जी मिश्रण डालें। परांठे को रोल करें और सर्व करें।


Tomato Paneer Bharta: डिनर में रोटी के साथ सर्व करें टमाटर पनीर का भरता, बार-बार खाने का करेगा मन

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो