Punjab Assembly Elections: चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों पंजाब के लिए निकम्मे: कैप्टन अमरिंदर




पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो नेताओं की बयानबाजी से माहौल भी गर्माने लगा है। शनिवार को पंजाब के पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और भगवंत मान तीनों पर अपने बयानों से तीर छोड़े।


कैप्टन अमरिंदर ने दावा किया इस बार पंजाब की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान पर भी हमला बोला। कहा कि मान एक कॉमेडियन हैं और पंजाब की जनता को कॉमेडी नही गंभीरता चाहिए। 


उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पास पंजाब के लिए कोई मॉडल नहीं है, वो सिर्फ हवाई बातें कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों पंजाब के लिए निकम्मे हैं। 


यह भी पढ़े: क्या सच में युवाओं के लिए राजनीति बन गई करियर का मार्ग ?

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स