Dry chili paneer: घर में बनाएं रेस्तरां स्टाइल ड्राई चिली पनीर, खाने के बाद नहीं भूल पाएंगे स्वाद
आप चाहें तो ड्राई चिली पनीर को स्नैक्स में या फिर मैन कोर्स के लिए तैयार कर सकते हैं। इसे नूडल्स के साथ या फिर नान के साथ सर्व किया जा सकता है। तो चलिए यहां सीखिए ड्राई चिली पनीर बनाने की रेसिपी-
ड्राई चिली पनीर (Dry chili paneer) सामग्री
पनीर, प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न फ्लोर, अदरक और लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च, नमक, चिली सॉस, विनेगर, टमैटो सॉस, चिली सॉस, हरी प्या, सफेद रोस्टेड तिली।
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा ? वैज्ञानिकों ने लंबी रिसर्च के बाद निकाला जवाब
ड्राई चिली पनीर (Dry chili paneer) बनाने का तरीका
ड्राई चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न फ्लोर का घोल तैयार करें और फिर इसमें लाल मिर्च और नमक मिलाएं। फिर इस घोल में पनीर को कुछ देर के लिए लपेटें। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। फिर तेल को गर्म करें और फिर इसे गर्म तेल में फ्राई करें।
अब इन्हें टिशू पेपर पर निकाल कर तेल को सोकने दें। तब तक प्याज, शिमला मिर्च को डाइस शेप में काट लें। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और फिर इसमें सबसे पहले अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और सेकने के बाद प्याज डालें। हल्का फ्राई होने के बाद इसमें शिमला मिर्च मिलाएं।
इसमें सभी सॉस डालें। अच्छे से फ्राई होने दें। फिर थोड़े से पानी में कॉर्न फ्लोर का घोल तैयार करें और फिर इसे भी कढ़ाई में डालें। जब सभी सब्जियां आपस में लिपट जाएं। अब इसमें पनीर के क्यूब्स मिक्स करें। अब एक मिनट के लिए कढ़ाई में रहने दें। फिर इसको हरी प्याज और सफेद तिली से गार्निश करें।
Paneer Korma Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर कोरमा बनाने का आसान तरीका
Comments
Post a Comment