गर्लफ्रेंड के लिए निकलवा दी अपनी किडनी, लेकिन लड़की ने दूसरे से शादी कर ली

 


रिलेशनशिप बचाने और अपना प्यार पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। कई बार लोग अपने पार्टनर की इच्छा के चलते अपना सब कुछ कुर्बान कर देते हैं। मैक्सिको से हाल ही में एक मामला सामने आया जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को बचाने के लिए अपनी खुद की किडनी निकलवा दी लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने किसी और शख्स से शादी कर ली। यह सब तब हुआ जब शख्स की गर्लफ्रेंड की मां गंभीर रूप से बीमार थी।


दरअसल, यह घटना मैक्सिको की है। द सन की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी घटना के बारे में शख्स ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर बताया है। शख्स का नाम उजिएल मार्टिनेज है और वह एक टीचर है। उसने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की मां की हालत काफी गंभीर थी और उसे तत्काल किडनी की जरूरत थी क्योंकि उसकी किडनी खराब हो चुकी थी।


इसके बाद शख्स ने फैसला किया कि वह अपनी किडनी निकलवाएगा और अपनी गर्लफ्रेंड की मां को किडनी दान में देगा। उसने डॉक्टरों की टीम से संपर्क किया और अपनी एक किडनी निकलवा दी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी गर्लफ्रेंड की मां का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया और उसकी मां ठीक हो गई। लेकिन शख्स को शायद अंदाजा नहीं था कि इस वफा के बदले उसे क्या सजा मिलेगी।


गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने के बाद ही गर्लफ्रेंड ने उस शख्स से ब्रेकअप कर लिया और इसका कारण यह था कि वह किसी और से प्यार करने लगी थी। इतना ही नहीं उसने शादी भी रचा ली। शख्स ने वीडियो जारी कर अपना दुख व्यक्त किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि वह बहुत महान दिल का आदमी है, उसे छोड़कर वह लड़की खुश नहीं रहेगी। Source 


Also Read: दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा ? वैज्ञानिकों ने लंबी रिसर्च के बाद निकाला जवाब

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो