Cheese Sandwich: ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं वेज चीज सैंडविच, सभी को आएंगे खूब पसंद



नाश्ते में झटपट बनाने के हिसाब से सैंडविच से अच्छा ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता। वैसे तो घरों मे अक्सर आलू और खीरे टमाटर के साथ ही सैंडविच तैयार किया जाता है। ऐसे में सैंडविच कई तरह के बनाए जाते हैं लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं वेज चीज सैंडविच की झटपट बनने वाली रेसिपी-


चीज सैंडविच (Cheese Sandwich) बनाने की सामग्री


ऑरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, मक्खन ,प्याज, टमाटर, उबले हुए स्वीट कॉर्न, गाजर, शिमला मिर्च, नमक, काली मिर्च, ब्रेड स्लाइस, पनीर के टुकड़े, हॉट एंट स्वीट सॉस


दुनिया में सबसे महंगा हैं यह मसाला, खाने के अलावा फेस क्रीम बनाने में भी होता हैं इस्तेमाल


चीज सैंडविच (Cheese Sandwich) बनाने का तरीका 


इसे बनाने के लिए एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गरम करें, उसमें प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मध्यम आंच पर कुछ देर पकाएं। फिर इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न, गाजर, शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। मध्यम आंच पर 1 - 2 मिनट तक पकाएं।अब इसमें नमक, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पकाएं और आंच से उतार लें।


इसे लगभग 10 मिनट तक ठंडा होने दें। अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर 2 चीज स्लाइस रखें। फिर उस पर तैयार स्टफिंग डालकर अच्छी तरह फैला लें। इसके ऊपर थोड़ी हॉट एंड सोर सॉस डालें। ऊपर से और 2 चीज स्लाइस रखें। इसे दूसरी ब्रेड से ढक दें। 


अब एक पैन में थोड़ा सा मक्खन गरम करें, उस पर तैयार टोस्ट डालें। इसे मक्खन से ब्रश करें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। अब इसे आंच से हटाकर बोर्ड पर रखें और टुकड़ों में काट लें। सॉस के साथ सर्व करें। 


Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स