Inspirational Story of Marvan Atapattu: तीन बार टीम से बाहर हुआ, चौथी बार धमाकेदार वापसी से गाड़े सफलता के झंडे
Inspirational Story of Marvan Atapattu: श्रीलंका का एक खिलाड़ी था, उसके दिमाग में बस एक ही चीज चलती थी….क्रिकेट.क्रिकेट और बस क्रिकेट। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उसे श्री लंका की टेस्ट टीम में डेब्यू करने का मौका मिला। पहली इन्निंग्स…… जीरो पे आउट, दूसरी इन्निंग्स……. जीरो पे आउट और फिर टीम से निकाल दिया गया। इसके बाद वह लगातार अभ्यास में जुटा रहा। फर्स्ट क्लास मैचेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और एक 21 महीने बाद फिर से मौका मिला। sri lankan cricketer Inspirational Story of Marvan Atapattu इस बार फिर किस्मत ने साथ नहीं दिया और पहली इन्निंग्स…… जीरो पे आउट, दूसरी इन्निंग्स……. 1 रन पे आउट। होना क्या था वह फिर टीम से बाहर हुआ। लेकिन क्रिकेट के लिए उसका जूनून ही था कि वह पीछे नहीं हटा और फिर वही चला प्रैक्टिस….प्रैक्टिस और सिर्फ प्रैक्टिस। फर्स्ट क्लास मैचेज में हजारों रन बना डाले और 17 महीने बाद एक बार फिर से मौका मिला। पहली इन्निंग्स…… जीरो पे आउट, दूसरी इन्निंग्स……. जीरो पे आउट। यह तीसरी बार था और वह फिर टीम से निकाल दिया गया। प्रैक्टिस… प्रैक्टिस….प्रैक्टिस….प्रैक्टिस… प्रैक्टिस…...