Indian Currency Note: केजरीवाल ने की नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की मांग, अब भाजपा-कांग्रेस ने भी कर दी ऐसी मांग

Indian Currency Note: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय मुद्रा पर भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो की मांग की हैं। उनका कहना हैं कि आने वाले नई सीरीज के भारतीय नोटों पर भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ होनी चाहिए।

arvind kejriwal indonesia currency
arvind kejriwal indonesia currency

इंडोनेशिया की करेंसी का उदारहण

केजरीवाल का कहना हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्दि के प्रतीक देवी-देवताओं का आशीर्वाद हमारे देश पर रहेगा। भारतीय अर्थव्यवथा मजबूत होगी और डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण भी पेश किया जहां के नोटों पर भगवान गणेश की फोटो लगी है। उनके इस बयान के बाद देशभर में हिंदुत्व को लेकर सियासी बबाल मच गया हैं।

भाजपा-कांग्रेस का आप पर पलटवार

सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने केजरीवाल के इस बयान को हिंदुत्व पर यू-टर्न बता रही है तो कांग्रेस नेताओं ने भी इस विवाद में एंट्री कर ली हैं। इस पूरे मामले में भाजपा नेता नितीश राणे ने नोटों पर छत्रपति शिवाजी की तस्वीर लगाने का सुझाव दिया हैं। साथ ही उन्होंने से नोट की फोटोशॉप तस्वीर भी पोस्ट की है। उस पर लिखा, यह परफेक्ट है। इसके बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मांग की कि भारतीय नोटों पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर होनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता सलमान सोज ने भी कहा, अगर नोटों पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी को शामिल करने से समृद्धि आएगी तो इसमें अल्लाह, जीसस व गुरु नानक को भी शामिल करना चाहिए।

Sex Worker role of Bollywood: सेक्स वर्कर के किरदार में जान फूंकने वाली बॉलीवुड हीरोइनों के बारे में जानिये, बटोरी थी तालियां

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो