Diwali 2022: दिवाली पर करें झाड़ू से जुड़े कुछ उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जायेगा जीवन!

Diwali 2022: हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार हैं दिवाली जोकि इस वर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह त्यौहार उनके जीवन में खुशियों की अनुभूति करवाने वाला हैं। दिवाली पर विशेष तौर पर मां लक्ष्मी की आराधना की जाती हैं। आस्था हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा जिस भी व्यक्ति या परिवार पर हो जाती हैं, वह धनधान्य से संपन्न हो जाता हैं। यही वजह है कि हिंदू लोग दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। जिनमें से कुछ उपाय झाड़ू से भी जुड़े हैं। दिवाली के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं इससे जुड़े उपाय …

Diwali 2022: Do some broom related measures on Diwali
Diwali 2022: Do some broom related measures on Diwali

दिवाली पर करें झाड़ू से जुड़े ये उपाय

झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया हैं। इसलिए धनतेरस अथवा दिवाली पर झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना गया है। इस दिन घर के पुराने झाड़ू को बाहर निकाल दे और नया झाड़ू घर में लेकर आएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती हैं।

Diwali 2022: Do some broom related measures on Diwali
Diwali 2022: Do some broom related measures on Diwali

दीपोत्सव के दिन झाड़ू का दान करना भी काफी शुभ माना गया हैं। मान्यता है कि दिवाली के दिन तीन झाड़ू खरीदने चाहिए जिनमे से एक झाड़ू मंदिर में चुपचाप रखकर आ जाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं।


दिवाली के त्यौहार पर सुबह नई झाड़ू खरीदकर उसी से घर पर सफाई करनी चाहिए। यह भी कहा जाता है कि झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए ताकि किसी की नजर उस पर नहीं पड़े। झाड़ू को कभी भी जोर से पटकना या फेंकना नहीं चाहिए। साथ ही झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखें इससे वास्तु दोष दूर होता हैं


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Kalamkunj.com इसकी पुष्टि नहीं करता है)


यह भी पढ़े: अपने अंग्रेज भक्त की जान बचाने अफगानिस्तान गए थे महादेव, पढ़े यह रोचक कथा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो