Sex Worker role of Bollywood: सेक्स वर्कर के किरदार में जान फूंकने वाली बॉलीवुड हीरोइनों के बारे में जानिये, बटोरी थी तालियां

Sex Worker role of Bollywood: फिल्मों में सेक्स वर्कर (Sex Worker) का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण होता हैं। खासकर महिला कलाकारों के लिए यह और भी कठिन हो जाता हैं। लेकिन सामाजिक बंदिशों को तोड़ते हुए हिंदी फिल्मों में कई अभिनेत्रयों ने सेक्स वर्कर (Sex Worker) का किरदार बखूबी अदा किया हैं। अपने इस किरदार को जीवंत रखने के लिए उन्होंने ना सिर्फ बोल्ड सीन दिए बल्कि धांसू परफॉर्मेंस से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। इस आर्टिकल में हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर सेक्स वर्कर (Sex Worker) बन तालियां बटोरी हैं।

Sex Worker role of Bollywood
Sex Worker role of Bollywood

रानी मुखर्जी (फिल्म: लागा चुनरी में दाग)

अक्टूबर 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ (Laaga Chunari Mein Daag) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) ने वैश्या का किरदार निभाया। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन रानी की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Sex Worker role of Bollywood
Sex Worker role of Bollywood

करीना कपूर खान (फिल्म: चमेली)

दिसंबर 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘चमेली’ (Chameli) में अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सेक्स वर्कर का किरदार अदा किया था। इस किरदार के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। इसके अलावा करीना ने नवंबर 2015 में आई फिल्म तमाशा (Tamasha) में भी ऐसा ही किरदार किया।

Sex Worker role of Bollywood
Sex Worker role of Bollywood

प्रीति जिंटा (फिल्म: चोरी-चोरी छुपके-छुपके)

मार्च 2001 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘चोरी-चोरी छुपके-छुपके’ (Chori Chori Chupke Chupke) में अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) ने सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था जो बाद में रानी और सलमान खान के बच्चे को जन्म देने के लिए एक नई जिंदगी जीने लगती है।

Sex Worker role of Bollywood
Sex Worker role of Bollywood

रेखा (फिल्म: आस्था)

जनवरी 1997 में आई फिल्म फिल्म आस्था (Aastha) में अभिनेत्री रेखा (Rekha) ने एक हाउस वाइफ का किरदार निभाया था जो अपने परिवार को पालने के लिए फिर सेक्स वर्कर बन जाती है। फिल्म में रेखा के साथ अभिनेता ओम पुरी लीड भूमिका में थे।

Sex Worker role of Bollywood
Sex Worker role of Bollywood

सुष्मिता सेन (फिल्म: चिंगारी)

फरवरी 2006 में आई फिल्म चिंगारी (Chingaari) में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने सिंगल मदर का रोल प्ले किया। अकेले अपनी बेटी की परवरिश के लिए वह रेड लाइट एरिया में काम करने लगती हैं।

Sex Worker role of Bollywood
Sex Worker role of Bollywood

आलिया भट्ट (फिल्म: गंगुबाई काठियावाड़ी)

इसी साल फरवरी माह में रिलीज हुई फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी सेक्स वर्कर महिलाओं और उनके बच्चों को घर और पढ़ाई के हक में लड़ाई लड़ने वाली गंगुबाई के जीवन पर आधारित थी।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो