BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेटरों को मिलेगी अब पुरुषों के बराबर मैच फीस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब महिला क्रिकेटरों की फीस पुरुष क्रिकेटरों के बराबर करने का एलान कर दिया हैं। बोर्ड सचिव जय शाह (jay shah) ने इस बात की पुष्टि की हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड में भी यह नियम लागू हो चुका हैं। बीसीसीआई के इस फैसले को महिला क्रिकेट में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा हैं। हाल ही में बीसीसीआई की एजीएम में फैसला हुआ था कि महिला आईपीएल (IPL) का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा।

 

Big decision of BCCI, Indian women cricketers will now get match fees equal to men
Big decision of BCCI, Indian women cricketers will now get match fees equal to men

जय शाह ने ट्वीट में लिखा

‘बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख रुपये), वनडे (6 लाख रुपये), टी20 (3 लाख रुपये)। समान वेतन हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।’

2017 रहा महिला क्रिकेट का टर्निंग पॉइंट

आईसीसी महिला विश्व कप 2017 में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद से ही लोगों की महिला क्रिकेट में रुचि बढ़ी हैं। उसके बाद टीम 2020 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इस साल अगस्त में टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी हासिल किया था।

New Zealand Cricket women

न्यूजीलैंड ने किया था सबसे पहले यह काम

इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने समान वेतन को लेकर बड़ा फैसला लिया था। उनसे घोषणा की थी कि महिला राष्ट्रीय टीम और घरेलू महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के समान मैच फीस दी जायेगी।

Indian Currency Note: केजरीवाल ने की नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की मांग, अब भाजपा-कांग्रेस ने भी कर दी ऐसी मांग

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स