Jie mi-Jie mi Song: चीन में छाया मिथुन चक्रवर्ती का जिमी-जिमी गाना, कोरोना प्रतिबंधों से परेशान लोग कर रहे इस्तेमाल

Jie mi-Jie mi Song: चीन में इस समय मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की फिल्म का एक गाना खूब फेमस हो रहा है। शी जिनपिंग सरकार के सख्त प्रतिबंधों से परेशान लोग विरोध के रूप में इस गाने का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों का विरोध जिनपिंग सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन और सख्त कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ हैं। दरअसल, चीन में करीब तीन साल बाद भी लोग कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं। जिसे लेकर चीनी सरकार ने लॉकडाउन जैसे कई सख्त प्रतिबंध लंबे समय से लगा रखे हैं।

Jimmy-Jimmy song in China
Jimmy-Jimmy song in China

मंदारिन भाषा में ट्रांसलेट हुआ जिमी जिमी गाना

कोविड प्रतिबंधों से परेशान जनता 1982 में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर के सुपरहिट ट्रैक ‘जिमी जिमी’ (Jimmy-Jimmy song in China) का इस्तेमाल विरोध के रूप में कर रहे हैं। चीन में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर डिस्को डांसर के कई वीडियो देखे गए हैं। इन वीडियोज में चीनी लोग मंदारिन भाषा में लिप्सिंग करते हुए ‘गिव मी राइस’ (जी मी – Jie mi) कहते हुए दिखाई देते हैं। जानकारी के लिए बता दे इस गीत को बप्पी लाहिरी ने संगीत दिया था और पार्वती खान ने गाया था।

ब्राजील के नए राष्ट्रपति बने वामपंथी नेता लूला दा सिल्वा, कभी बूट पॉलिश और मूंगफली बेचा करते थे

Jimmy-Jimmy song in China
Jimmy-Jimmy song in China

जिमी जिमी गाने को मंदारिन में ट्रांसलेट भी किया जा रहा है। जिसका अंग्रेजी में अर्थ है, “गिव मी राइस? हू कैन गिव मी राइस? आई रन आउट ऑफ इट। नो नीड टू गिव मच राइस, माय फैमिली हैज ऑनली ए फ्यू मेंबर्स।” चीन के टिकटॉक वर्जन डॉयिन पर ये गाना खूब प्रचलित हो रहा हैं। …. यह खबर देश की प्रचलित न्यूज संस्था लाइव हिंदुस्तान की ऑनलाइन वेबसाइट पर प्रकाशित की गई हैं। जिसका संक्षिप्त विवरण पाठकों को kalamkunj.com पर दिया जा रहा हैं।

BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेटरों को मिलेगी अब पुरुषों के बराबर मैच फीस

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो