Benefits of lighting a lamp in the evening: शाम को घर में दीपक जलाते वक्त करें यह काम, जीवन में आएंगे करिश्माई बदलाव!

Benefits of lighting a lamp in the evening: हिन्दू धर्म में कई चीजें हैं जिनका अपना अलग ही महत्त्व हैं। उन्ही में से एक है संध्या के समय घर पर दीपक जलाना। कहा जाता है कि घर में दीपक जलाने से घर का अंधियारा (परेशानियां) दूर हो जाती हैं। इसी तरह यदि भगवान के सामने दीपक जलाया जाए तो व्यक्तिगत जीवन से कष्टों का निवारण हो जाता है। यानी की जीवन की नकारात्मकता, दरिद्रता, रोग, कष्ट आदि से छुटकारा और कार्य सफलता मिलती हैं।

Benefits of lighting a lamp in the evening
Benefits of lighting a lamp in the evening

सकारात्मकता का प्रतीक हैं घर पर दीपक जलाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर पर दीपक जलाना सकारात्मक ऊर्जा का सूचक माना गया है। यदि दीपक संध्या के समय में प्रजवल्लित किया जाए तो और भी शुभकारी होता हैं। दीपक की लौ को व्यक्ति की प्रगति का प्रतीक मानी गई हैं। संध्या दीप प्रज्वल्लन के वक्त विशेष मंत्र का जाप करना शुभ होता हैं।

Benefits of lighting a lamp in the evening
Benefits of lighting a lamp in the evening

संध्या दीप प्रज्वल्लन में करें इस मंत्र का जाप

शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।

शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते।।

दीपो ज्योति परंब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:।

दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोस्तुते।।

भावार्थ

भगवान के सामने हमने जो दीपक जलाया है, उससे हमारा शुभ हो, कल्याण हो, आरोग्य मिले, रोगों का नाश हो और धन-संपदा में वृद्धि हो. सद्बुद्धि मिले और व्यक्ति के पापों का नाश हो।

हिंदू धर्म में किसी भी पूज-अनुष्ठान के दौरान विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है। शास्त्रों में मंत्रों के जाप का खास महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि मंत्रों के उच्चारण के साथ अगर कोई कार्य किया जाए, तो उसमें पूर्ण सफलता प्राप्त होती है और पूजा पूर्ण मानी जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Kalamkunj.com इसकी पुष्टि नहीं करता है)


यह भी पढ़े:

Lakshmi-Ganesh Pujan On Diwali: रातों-रात होना है धनवान तो इस विधि से करें लक्ष्मी-गणेश की दिवाली पूजा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो