Liz Truss Resigns: ब्रिटेन में गहराया सियासी संकट, महज 45 दिन में ही लिज ट्रस ने दिया प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

Liz Truss Resigns: ब्रिटेन में सियासी संकट बढ़ गया हैं। 6 सितंबर 2022 को पीएम पद संभालने वाली लिज ट्रस (Liz Truss Resigns) ने इस्तीफा दे दिया हैं। वह मात्र 45 दिन ही प्रधानमंत्री पद पर रह सकी। यह ब्रिटेन के राजनीतिक इतिहास में किसी प्रधानमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल हैं। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अब इस पद के लिए भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) इस दौड़ में सबसे आगे हैं। सुनक पिछली बार भी सांसदों की वोटिंग में ट्रस से भी आगे रहे थे।

POK और अक्साई चिन हैं भारत का हिस्सा, रूस ने नक्शा जारी कर दिया भारत के साथ बेजोड़ दोस्ती का प्रमाण

जानकारी के लिए बता दे लिज ट्रस (Liz Truss) से पहले ब्रिटेन में टोरी पार्टी के जॉर्ज कैनिंग 1827 में 119 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। लिज ट्रस के इस्तीफे से पहले उनकी कैबिनेट के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग और गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

Liz Truss Resigns
Liz Truss Resigns

नया पीएम चुने जाने तक पद पर रहेंगी लिज ट्रस

लिज ट्रस ने कहा कि वह यूके के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा दे रही हैं। उनके आर्थिक कार्यक्रम को स्वीकृति नहीं मिलने से बाजारों में गिरावट आई हैं। ऐसा होने से उनकी कंजर्वेटिव पार्टी भी विभाजित हो गई हैं। लिज ट्रस ने आगे कहा कि जब तक नया पीएम नहीं चुना जाता वह अपने पद पर बनी रहेगी।

Liz Truss Resigns
Liz Truss Resigns

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में रही विफल

प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव प्रचार के दौरान लिज ट्रस (Liz Truss) ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के कई वादे किये थे लेकिन वह उन्हें अमल में लाने में विफल रही। उनके किये वादे उन्हीं के लिए गले की फांस बन गए। ट्रस के वादे पूरी तरह से लागू न कर पाने के चक्कर में ही वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को इस्तीफा देना पड़ा। जिसके बाद नए वित्त मंत्री जेरमी हंट ने क्वार्टेंग के लगभग सभी फैसलों को पलटा लेकिन फिर भी ट्रस सरकार पर से दबाव कम नहीं हुआ। इन सब के बीच अपनी पार्टी के सांसद भी लिज ट्रस के खिलाफ हो गए।

Liz Truss Resigns
Liz Truss Resigns

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो