POK और अक्साई चिन हैं भारत का हिस्सा, रूस ने नक्शा जारी कर दिया भारत के साथ बेजोड़ दोस्ती का प्रमाण

रूस व भारत की ऐतिहासिक दोस्ती एक बार फिर देखने को मिली हैं। रूस ने एक ऐसा काम किया है जिसे देखकर चीन और पाकिस्तान सदमे में आ गए हैं। दरअसल, रूस ने रूस ने एक नक्शा जारी कर इन दोनों देशों की बोलती बंद कर दी हैं। जोकि वैश्विक मंचो पर आतंकवाद के समर्थन पर एक सुर में बोल रहे हैं। यह नक्शा रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक द्वारा जारी किया गया हैं। जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन के साथ अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्धाख को भी नक़्शे में भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया हैं।

POK and Aksai Chin are part of India, Russia has released the map
POK and Aksai Chin are part of India, Russia has released the map

MBBS In Hindi: अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, 97 डॉक्टरों की टीम ने रात-दिन काम कर तैयार की किताबें

रूसी सरकार की तरफ से जारी इस नक्शे को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के लिए तैयार किया गया हैं। जिसे देखकर रूस और भारत की दोस्ती की गहराइयां साफ-साफ नजर आ रही हैं। गौरतलब हैं कि पाकिस्तान और चीन भी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देश है। लेकिन इसकी परवाह किये बिना ही रूस ने यह नक्शा जारी किआ हैं। इस नक्शे के बाद विश्व मंच व शंघाई सहयोग संगठन के बीच भारत की स्थिति पहले से और भी मजबूत हुई हैं।

भारत के सरकारी सूत्रों ने कहा है कि एससीओ के संस्थापक सदस्यों में होने के नाते रूस ने नक्शे का सही ढंग से चित्रण कर रिकॉर्ड स्थापित किया है।

चीन ने अपने हिस्से में दिखाए भारत के हिस्से

वही, चीन ने भी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के लिए अपनी तरफ से एक नक्शा जारी किया है। जिसमें उसने भारत के कई हिस्सों को अपना बताया हैं। यह दर्शाता हैं कि चीन अपनी विस्तारवादी नीति को लेकर कहां तक सोचता हैं।

POK and Aksai Chin are part of India, Russia has released the map
POK and Aksai Chin are part of India, Russia has released the map

रूस का नक्शा पाकिस्तान के लिए भी झटका

रूसी सरकार द्वारा जारी नक्शा पाकिस्तान के लिए भी बड़ा झटका हैं। कुछ दिनों पहले पीओके की यात्रा के दौरान पूर्व अमेरिकी राजदूत ने इस इलाके को ‘आजाद कश्मीर’ बताया था। वही, जर्मनी के विदेश मंत्री भी कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता सुझाव दे चुके हैं।

Sex Worker role of Bollywood: सेक्स वर्कर के किरदार में जान फूंकने वाली बॉलीवुड हीरोइनों के बारे में जानिये, बटोरी थी तालियां

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो